मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की लाइब्रेरी में भविष्य संवार रहे बच्चे, आप भी उठा सकते हैं मुफ्त लाभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने वैसे लोगों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की है, जो अपना करियर बनाना चाहते हैं, अपना ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं. मुरादाबाद के दिल्ली रोड नया मुरादाबाद स्थित विकास प्राधिकरण कार्यालय की तीसरी मंजिल पर ‘जिज्ञासा लाइब्रेरी’ की स्थापना मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार द्वारा की गई है है.

अब इस लाइब्रेरी में दर्जनों युवा कंपीटिशन की तैयारी के लिए पहुंच रहे हैं. प्राधिकरण की इस लाइब्रेरी में ऐसे युवाओं को अपनी तैयारियां करते हुए देखा जा सकता है. जिज्ञासा लाइब्रेरी में मौजूद युवाओं का कहना था कि वे सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं. तो कुछ ने बताया कि सिविल इंजीनियरिंग की तैयारी में जुटे हैं. वहीं कुछ युवा ऐसे भी मिले जो मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं.

युवाओं का कहना था कि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की यह पहल मुरादाबाद के यूथ के लिए मील का पत्थर होने जा रही है. क्योंकि जो पुस्तकें हम बाजार से नहीं खरीद सकते, वे सब पुस्तकें मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की इस लाइब्रेरी में मौजूद हैं. युवाओं का कहना था कि यहां पर अभी निशुल्क प्रवेश रखा गया है और सभी सुविधाएं मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 14:59 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें