अजब-गजब: फेरे से 10 मिनट पहले दुल्‍हन मंडप से भागी, दूल्‍हे ने 13 दिनों तक किया इंतजार, आखिरकार बजी शहनाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पाली जिले से जुड़ा है मामला
दुल्हन युवक के साथ गुजरात भाग गई थी
आरोपी युवक के परिजनों ने भी दुल्हन के परिवार का साथ

पाली. राजस्थान के पाली जिले की एक शादी (Wedding) इन दिनों खासा चर्चा में है. इस चर्चा की वजह है शादी में हुआ फिल्मी ड्रामा. यहां फेरों से ठीक पहले दुल्हन अपने रिश्तेदार युवक के साथ भाग गई. दुल्हन के इंतजार में 13 दिन तक दूल्हा वहीं बैठा रहा. आखिरकार परिजनों और रिश्तेदारों ने पुलिस के सहयोग से दुल्हन को ढूंढ निकाला. उसके बाद उसे शादी के लिए मनाया. तब जाकर यह शादी अपने अंजाम तक पहुंच पाई. सोशल मीडिया में इस शादी के जबर्दस्त चर्चे हो रहे हैं.

यह पूरा मामला पाली जिले के सेणा गांव का है. यहां 3 मई को सिरोही के मणादर गांव का दूल्हा बारात लेकर आया था. लेकिन फेरों से 10 मिनट पहले दुल्हन पेट में गड़बड़ का बहाना बनाकर घर से बाहर निकल गई. उसके बाद वह अपने रिश्तेदार लड़के के साथ वहां भाग गई और गुजरात चली गई. बताया जा रहा है कि दुल्हन को दूल्हा पंसद नहीं था. लेकिन परिजनों के आगे उसका कोई बस नहीं चला तो उसने भागने का प्लान बनाया.

Rajasthan Famous Wedding: 6 बहनों की एक साथ हुई शादी, बेटियों की निकाली बिंदौली, झूम उठा गांव

आपके शहर से (पाली)

दुल्हन के पिता ने दर्ज करवाई गुमशुदगी
दुल्हन को लेकर भगाने वाला लड़का तय जगह पर पहले से खड़ा था. दुल्हन जिस लड़के के साथ भागी वह दुल्हन के पिता के ननिहाल वाले गांव का है. उसे सब पहले से जानते थे और उस पर शक भी था. यह रिश्तेदार लड़का दुल्हन को लेकर 3 मई को गुजरात के विसनगर चला गए. वहां उसके परिवार वाले रहते हैं. वे 13 दिन तक वहीं रुके. इधर दुल्हन के पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा दी.

Rajasthan: भांजे का मायरा भरने के लिये 2 बोरों में पैसे भरकर पहुंचे 3 मामा, नोट गिनने में लगे कई घंटे

दुल्हन के पिता ने दिया दामाद को आश्वासन
दुल्हन के घर से भागने की सूचना पर वहां हड़कंप मच गया. लेकिन दूल्हा दुल्हनिया को लेकर जाने की जिद पर अड़ गया और उसने वहीं पर धरना दे दिया. दुल्हन के पिता ने भी दूल्हे को आश्वस्त किया कि वह लौट आएगी. दुल्हन के पिता ने दूल्हे से कहा कि बेटी पाताल में भी होगी तो मैं उसे खोजकर आपके साथ ही भेजूंगा. दूल्हे ने भी उनकी बात पर उम्मीद बांधे रखी. वहीं दूल्हे के परिजन भी दुल्हन को खोजने में उसके परिवार के साथ जुट गए. दूसरी तरफ जब तक दुल्हन नहीं मिली तब तक दूल्हा 13 दिन तक वहीं डटा रहा.

गुजरात में मिले दुल्हन और भगाने वाला लड़का
बाद में बड़ी मशक्कत कर परिजनों और रिश्तेदारों ने पुलिस की मदद से दुल्हन को खोज लिया. इस पर पुलिस गुजरात के विसनगर में लड़के के परिवार तक पहुंची. वहां दोनों मिल गए. पुलिस ने लड़की के पिता को बुला लिया. आरोपी के पिता ने अपने बेटे को मना लिया. आरोपी माना तो दुल्हन भी मान गई. इस पर पुलिस ने दुल्हन को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया.

दुल्हन के पिता बने अहम कड़ी
उसके बाद दुल्हन को गुजरात से वापस लाया गया. समझाइश से दुल्हन दूल्हे के साथ शादी करने के लिए तैयार हो गई. अंतत: 15 मई की रात को दोनों की शादी हुई. उसी रात 3 बजे बारात दुल्हन को लेकर विदा हो गई. इस पूरे घटनाक्रम को सैटल करने में केवल घराती-बाराती ही नहीं आरोपी पक्ष के परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. सबसे बड़ी कड़ी बने दुल्हन के पिता. उन्होंने आरोपी के पिता (जो दूर के रिश्तेदार भी हैं) से संपर्क साधकर पूरे मामले का निपटारा कराया.

Tags: Ajab ajab news, Pali news, Rajasthan news, Wedding story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें