अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, अब पैराग्लाइडिंग से करेंगे मठ-मंदिरों के दर्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. भगवान राम की नगरी सज रही है. अयोध्या की भव्यता लौट रही है. करोड़ों रुपये की परियोजनाएं राम नगरी में परवान चढ़ रही है. धार्मिकता के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी अयोध्या विश्व के मानचित्र पर स्थापित हो रही है. शायद यही वजह है कि अब अयोध्या वासियों को और यहां आने वाले पर्यटक को योगी सरकार ने एक और बड़ी सौगात दी है.

अयोध्या आने वाले पर्यटक अब पावर पैराग्लाइडिंग के माध्यम से आसमान से अयोध्या के मठ मंदिरों का दर्शन करेंगे. अयोध्या के नेशनल हाईवे के किनारे बालू घाट पर पावर पैराग्लाइडिंग की शुरुआत की गई है. विकास प्राधिकरण और पवनसुत एडवेंचर के मध्य पावर पैराग्लाइडिंग की शुरूआत बीते दिनों की गई है. जहां आप पायलट के साथ बैठकर अयोध्या का दीदार आसमान से कर सकते हैं.

ये है टाइमिंग
इसके लिए सुबह 6:00 से 10:00 तक और शाम 4:00 से 6:00 तक आप बालू घाट पर पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं. इतना ही नहीं सुबह और शाम की शिफ्ट में अलग-अलग रेट भी तय किए गए है. आपको शाम के समय 15 सो रुपये का टिकट और सुबह के समय 13:00 ₹100 का टिकट देना होगा .

पर्यटक पावर पैराग्लाइडिंग का लुफ्त उठाते हैं
दरअसल देश के अन्य पर्यटन स्थल गोवा, मुंबई और उत्तराखंड में पर्यटक पावर पैराग्लाइडिंग का लुफ्त उठाते हैं. वैसे ही अब भगवान राम की नगरी अयोध्या में भी आने वाले पर्यटक पैराग्लाइडिंग का लुफ्त उठा सकेंगे. इसके लिए रामनगरी के बालू घाट पर बीते दिनों अयोध्या के बालू घाट पर मंडलायुक्त गौरव दयाल ने उद्घाटन कर अयोध्या आने वाले पर्यटक को एक और सौगात दी है .

अयोध्या में एडवेंचर क्लब की स्थापना
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा, ‘अयोध्या में जो आने वाले श्रद्धालु हैं, युवा पर्यटक हैं. उनके लिए हम लोगों ने अयोध्या में एडवेंचर क्लब की स्थापना की है. उसी के तहत पवनसुत एक कंपनी है. जिसने पावर पैराग्लाइडिंग की शुरुआत अयोध्या में की है. यह हम लोगों के लिए बहुत खुशी का पल है. अयोध्या की जो पौराणिकता है उसके साथ-साथ आने वाले जननेशन के लिए मोटर स्पोर्ट्स एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुविधाएं उपलब्ध होंगी. ताकि आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक धार्मिकता के साथ-साथ पर्यटन की भी सुविधा उनको मिल सके .

पैराग्लाइडिंग का लुफ्त उठा रहे पर्यटक
पर्यटक तमन्ना ने कहा, ‘हमें बहुत अच्छा लगा पैराग्लाइडिंग का लुफ्त उठा कर. हम बहुत खुश हैं. अयोध्या पर पहली बार शुरू हुआ है. बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. आसमान से हम न सिर्फ अयोध्या के मठ मंदिर का दर्शन कर पा रहे हैं, बल्कि बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. अयोध्या आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक को यहां आना चाहिए और इसका लुफ्त उठाना चाहिए.

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 11:03 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें