
हाइलाइट्स
लूमैक्स की क्लाइंट्स कार निर्माता कंपनिया हैं.
इस कंपनी में अधिकांश हिस्सेदारी प्रमोटर्स की है.
कंपनी ने पिछले 5 साल से लगातार डिविडेंड दिया है.
Lumax Divided: तिमाही नतीजों के बाद कंपनियों ने डिविडेंड का ऐलान करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में एक और नाम लूमैक्स इंडस्ट्रीज का जुड़ गया है. लूमैक्स ने अपने शेयरधारकों के लिए 270 फीसदी के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी के एक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है. इस लिहाज से इसके शेयरधारकों को हर शेयर पर 27 रुपये का लाभांश मिलेगा. कंपनी 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए अंतिम लाभांश दे रही है.
इस डिविडेंड के लिए अभी निदेशक मंडल (बोर्ड) की अनुमति लेना बाकी है. कंपनी की 42वीं वार्षिक आम बैठक 22 अगस्त 2023 को होनी है तभी इस पर फैसला होगा. गौरतलब है कि डिविडेंड की सिफारिश निदेशक मंडल द्वारा ही की जाती है तो बैठक में इसे अनुमति मिलना बस एक औपचारिकता भर है. लूमैक्स इंडस्ट्रीज ने कहा है कि वह बोर्ड से अनुमति मिलने के 30 दिन के अंदर डिविडेंड का भुगतान कर देगी.
कब है एक्स डिविडेंड डेट
एक्स डिविडेंड उस तारीख को कहते हैं जिस डेट तक शेयर खरीद लेने पर ही शेयरधारकों को डिविडेंड का लाभ मिलता है. अमूमन इसके अगले ही दिन (अगर अवकाश न हो तो) रिकॉर्ड डेट होती है. रिकॉर्ड डेट को कंपनी अपने शेयरधारकों की सूची देखती है जिनके पास डिविडेंड जाना है. लूमैक्स ने फिलहाल एक्स-डिविडेंड या रिकॉर्ड डेट का कोई ऐलान नहीं किया है.
पहले भी कर चुकी है डिविडेंड की घोषणा
लूमैक्स इसस पहले भी डिविडेंड दे चुकी है. कंपनी ने 2022 में 13.5 रुपये, 2021 में 7 रुपये और 2020 में 6 रुपये का डिविडेंड दिया था. उससे पहले 2019 में कंपनी ने 35 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था. यानी पिछले 5 साल में लूमैक्स ने अपने शेयरधारकों को लगातार डिविडेंड दिया है.
कंपनी के बारे में
लूमैक्स की एक फैक्ट्री गुरुग्राम में है. यह गाड़ियों के पार्ट्स बनाती है. कई बड़े कार निर्माता इसके क्लाइंट्स है. लूमैक्स में 75 फीसदी हिस्सेदारी इसके प्रमोटर्स की है. वहीं, बाकी हिस्सा खुदरा निवेशकों के पास है. कंपनी में विदेशी निवेशकों को रुझान काफी अच्छा दिख रहा है. 2022 में 0.47 फीसदी शेयर विदेशी संस्थागत निवेशकों के पास थे जो 2023 में बढ़कर 0.84 फीसदी तक हो गए.
.
Tags: Business news in hindi, Earn money, Share market, Stock market
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 10:53 IST








