
कुंदन कुमार, गया. गया में एक सिरफिरा सनकी युवक हाईटेंशन बिजली पोल के 100 फीट की ऊंचाई पर चढ़ गया. जिसके बाद काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. हालांकि एक घंटे के बाद युवक खुद उतरा और घटना स्थल से निकल गया. फिलहाल पुलिस युवक की पहचान के लिए जुटी हुई है. दरअसल यह घटना गया जिले के चेरकी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. जहां रविवार की देर शाम एक व्यक्ति बिजली के हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया. कहा जा रहा है व्यक्ति देखने से मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था.
बिजली को छूने की कर रहा था कोशिश
हाईटेंशन पोल पर चढ़ने के बाद कई बार बिजली की तार छूने की कोशिश भी कर रहा था. गनीमत रही कि वह तार को छू नहीं पाया अन्यथा कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी. घंटों चले ड्रामा के बाद वह खुद बिजली के पोल से उतरकर भाग गया. हालांकि इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी और जब तक पुलिस पहुंचती वह निकल चुका था. अब स्थानीय थाना पुलिस युवक की पहचान में जुट गई है.
बताया जा रहा है रविवार की शाम यह युवक चेरकी थाना क्षेत्र के परसा कला गांव के हाईटेंशन बिजली पोल के 100 फीट के ऊंचे सिरे पर देखा गया. जैसे ही आसपास के लोगों ने उसे तो नीचे उतरने की विनती करते दिखे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था. सबसे ऊपर रहे तार को छूने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गनीमत रहेगी वह बच गया. हालांकि जब इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने चेरकी थाना को सूचित किया तब तक युवक नीचे उतर गया और चलता बना.
बताया जा रहा है कि इस पोल से 33000 वोल्ट की अलग-अलग तारे गुजरी थी. जिसे वह छूने की कोशिश कर रहा था लेकिन किस्मत ने इस शख्स का साथ दिया. करीब 1 घंटे के भयावह दृश्य के बाद वह जिंदा बच गया.
.
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 10:32 IST








