
रितेश कुमार/समस्तीपुर.पूर्व मध्य रेल द्वारा यात्रियों की समस्या को देखते हुए लगातार बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने में लगी है. बताया जाता है कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए सियालदह और सहरसा के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 13163/13164 सियालदह-सहरसा-सियालदह हाटे बाजार एक्सप्रेस का समस्तीपुर मंडल के कोपरिया स्टेशन पर भी अब ठहराव होगा. 29 मई 2023 से ये गाड़ी 2 मिनट के लिए यहां रुकेगी.
रेल प्रशासन द्वारा बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 13163 सियालदह-सहरसा हाटे बाजार एक्सप्रेस दिनांक 29.05.2023 से 11.40 बजे कोपरिया स्टेशन पहुंचकर 11.42 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. तो वहीं गाड़ी संख्या 13164 सहरसा-सियालदह हाटे बाजार एक्सप्रेस दिनांक 29.05.2023 से 14.41 बजे कोपरिया स्टेशन पहुंचकर 14.43 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. जिससे यात्रियों को सुविधा होगी.
यात्रियों को मिलेगी सुविधा
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया की रेल प्रशासन लगातार यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए काम किया जाएगा. इसी दौरान समस्तीपुर रेल मंडल के कोपरिया स्टेशन पर सियालदा सहरसा हटे बाजार एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13163 और गाड़ी संख्या 13164 सहरसा सियालदह हाटे बाजार एक्सप्रेस 29 मई से कोपरिया स्टेशन पर रुकेगी. बताया जाता है की हाटे बजारे एक्सप्रेस के ठहराव होने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी.
.
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 10:29 IST








