Karauli Crime News: पुरानी रंजिश में आरोपियों ने दागीं दनादन छह गोलियां, मौके पर युवक की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


धर्मेंद्र शर्मा/करौली. हिंडौन के सूरौठ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. यह वारदात पाली गांव में हुई है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया.

वारदात की सूचना पर हिंडौन डीएसपी किशोरी लाल भी मौके पर पहुंचे. सूरोठ थाना पुलिस ने शव को हिंडौन के जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया. पुलिस ने मामले में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है.

डीएसपी किशोरी लाल के मुताबिक, रविवार सुबह सूचना मिली की सूरोठ थाना क्षेत्र के पाली गांव में फायरिंग हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. सूचना पर वह स्वयं व सूरोठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो गांव में अजय सिंह (28) की लाश मिली. वह पाली का ही रहनेवाला था. शव के आसपास कुछ कारतूस भी मिले. शुरुआती जांच में पता चला कि कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में गोली मारकर अजय सिंह की हत्या कर दी है. पुलिस ने अजय सिंह के शव को हिंडौन के जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया.

इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी और मुकदमे भी दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने करीब छह गोलियां अजय सिंह के शरीर में दागी हैं. पुलिस मृतक के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई करा कर आरोपियों की तलाश व मामले की जांच में गहनता से जुटी हुई है.

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 09:38 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें