Jhansi: प्रेमी ने प्रेमिका की सहेली से मांगा Facebook ID, छात्रा ने किया सुसाइड, घर में मचा कोहराम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट- अश्वनी कुमार

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. वैसे अब तक एक तरफा प्यार में लड़का या लड़की के सुसाइड की खबरें पढ़ीं और सुनी होंगी, लेकिन झांसी में प्रेमिका की सहेली ने दोस्त के प्रेमी से नाराज होकर आत्महत्या कर ली है.

दरअसल ये मामला झांसी जिला के उल्दन थाना क्षेत्र का है. जहां एक लड़के ने दूसरी लड़की से उसकी सहेली की आईडी मांग ली थी. बस इतनी सी बात पर कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने घर में जाकर किचन में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. घटना के बाद मृतक छात्रा के परिजनों का आरोप है कि गांव में ही रहने वाला लड़का उनकी बेटी को कई दिनों से परेशान कर रहा था. आरोपी लड़का उनकी बेटी से किसी दूसरी लड़की की आईडी मांग रहा था. दूसरी लड़की की आईडी मांगने से उनकी बेटी बहुत परेशान थी. परेशानी में आकर उनकी बेटी ने घर में जाकर रसोईघर घर में आत्महत्या कर ली है.

कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्रा के सुसाइड करने के बाद आरोपी लड़की के परिवार वालों का कहना है कि मृतक लड़की खुद उनके बेटे को रात में फोन करती थी. खुद आरोपी लड़के के परिजनों ने अपने लड़के को उस लड़की से बात करते रंगे हाथों पकड़ा था. इसके बाद लड़के की परिजनों ने अपने लड़के की पिटाई भी की थी. उनका बेटा किसी दूसरी लड़की की आईडी मांग रहा था, यह बात पूरी तरह से गलत है. वहीं आरोपी लड़के पक्ष के परिजनों के इस बयान के बाद अब प्रेम-प्रसंग का सनसनीखेज मामला अपने में ही उलझ कर रह गया.

इस उलझा देने वाली प्रेम कहानी को लेकर झांसी के पुलिस अफसरों का कहना है कि मृतक लड़की पक्ष के परिजनों ने आरोपी लड़के के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है जांच में जो भी सामने आएगा उसी के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Jhansi news, Jhansi Police, Love affair, Love Story, Suicide Case, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें