शिखा श्रेया/रांची. अगर आप सोने में इन्वेस्ट करने का प्लान बना रहे हैं या फिर मार्केट जाने की सोच रहे हैं, तो जाने से पहले एक बार सोने व चांदी के ताजा रेट यहां जान लें. आज सोने व चांदी के भाव स्थिरता देखी गई है. यानी भाव में कोई बदलाव नहीं है. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 57,100 रुपए व 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 59,960 रुपए तय की गई है.
सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने News18 Local को बताया सोना व चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई है. प्रति किलो चांदी की दर में आज कोई बदलाव नहीं है. आज चांदी प्रति किलो 77,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (रविवार) शाम तक भी चांदी इसी भाव से बिकी थी.
सोना के भाव स्थिर
मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट व 24 कैरेट सोने के भाव में स्थिरता देखी गई है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 57,100 रुपए बिका, आज भी इसकी कीमत इतनी ही तय की गई है. वहीं, रविवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 59,960 रुपए के भाव से बिका और आज भी इसकी कीमत 59,960 रुपए ही तय की गई है. यानी भाव में कोई बदलाव नहीं आया.
आपके शहर से (रांची)

Jharkhand Weather Update: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, लेकिन फिर बढ़ने लगा तापमान

Gumla News : गुमला पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ कसी कमर, अहतू क्लब की हुई स्थापना

Gumla News: चैनपुर में अनुमंडल स्तरीय पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन, 300 छात्र एक साथ बैठकर कर सकेंगे पढ़ाई

गोड्डा में रोहण नक्षत्र की प्री मॉनसून बारिश से खेतों में नमी आई, किसानों के चेहरे पर खुशी

School Admission: ऐसा स्कूल जहां हर कोई लेना चाहता है एडमिशन, 12,000 सीटों के लिए 41 हजार आवेदन

Gumla: कुएं से हाथ-पैर बंधा हुआ युवक का शव बारमद, बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी

Street Food: बोकारो में यहां मिलता है बर्गर पकोड़ा, मीठी-तीखी चटनी के साथ स्वाद होता है निराला

15 जून को मिथुन राशि में गोचर करेगा सूर्य, इन 5 राशियों का अगला एक साल रहेगा बल्ले-बल्ले

Weekly Horoscope: देवघर के ज्योतिषी से जानें कैसा रहेगा यह हफ्ता आपके लिए, कैसे होंगी बाधाएं दूर

Railway News: हैदाराबाद-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन के बढ़ाए गए राउंड, यहां चेक करें डेटेल

Dhanbad: जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू, 108 घड़ों से होगा भगवान का जलाभिषेक
22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है. बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोना बेचते हैं.
.
Tags: Gold Price Today, Ranchi news, Silver Price Today
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 08:53 IST








