‘इमरान का दिमागी संतुलन ठीक नहीं, कोकीन लेते हैं..’, PAK सरकार की मेडिकल रिपोर्ट में दावा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की मुश्किलें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही हैं. शुक्रवार को पाकिस्तान सरकार ने उनका मेडिकल रिपोर्ट जारी किया. इस रिपोर्ट में उनके हेल्थ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं. रिपोर्ट में उनके दिमागी हालात पर भी सवाल खड़े किए गए हैं. यही नहीं पिछले साल एक रैली के बीच उनको गोली लगी थी. इस घटना के बाद हुए उनके पैर फ्रैक्चर को ढोंग करार दिया गया है.

इमरान खान की मेडिकल रिपोर्ट को पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लोगों के सामने रखा है. कादिर ने बताया है कि बीते नौ मई को अल कादिर ट्रस्ट केस में गिरफ्तार किए जाने के बाद उनका यूरिन सैंपल लिया गया था. जिसके जांच में पाया गया है कि वह कोकीन और शराब जैसे नशीले पदार्थों का इस्तमाल करते थे.

यह भी पढ़ें- तिहाड़ जेल में नामी गैंगस्टरों के बीच मिल रहे हैं गठबंधन के संकेत, कभी थे एक दूसरे के खून के प्यासे

उन्होंने कहा, ‘ये आपके प्रधानमंत्री हैं जिनके बारे में वरिष्ठ डॉक्टरों का पांच सदस्यीय पैनल कह रहा है कि उनकी मानसिक स्थिरता संदिग्ध है. कुछ अनुचित संकेत थे.’ उन्होंने कहा कि खान की चिकित्सा रिपोर्ट राष्ट्र को दिखाई जाएगी क्योंकि यह ‘सार्वजनिक दस्तावेज’ है. ‘डॉन न्यूज’ ने मंत्री को उद्धृत करते हुए कहा, ‘चिकित्सा रिपोर्ट कह रही है कि जब हमने इमरान से काफी देर तक बात की तो उनकी हरकतें किसी स्वस्थ व्यक्ति की तरह नहीं थीं.’

पटेल ने यह भी आरोप लगाया कि खान के मूत्र के नमूने की प्रारंभिक रिपोर्ट में ‘शराब और कोकीन जैसे’ विषाक्त पदार्थ होने के निष्कर्ष सामने आए हैं. मंत्री ने यह भी दावा किया कि खान की चिकित्सा रिपोर्ट में पैर में किसी फ्रैक्चर (हड्डी टूटने) का कोई उल्लेख नहीं था, जबकि वह ‘पांच-छह महीने से अपने पैर में प्लास्टर लगाए हुए थे.’

खान पिछले साल तीन नवंबर को पंजाब प्रांत में संघीय सरकार के खिलाफ एक मार्च के दौरान हत्या के प्रयास में बाल-बाल बचे थे. उनके दाहिने पैर की पिंडली और जांघ में गोली लगी थी. पटेल ने कहा, ‘क्या आपने कभी किसी को त्वचा या मांसपेशियों पर घाव के लिए प्लास्टर लगाते देखा है?’ मंत्री ने कहा कि वह पाकिस्तान मेडिकल एंड डेंटल काउंसिल (पीएमडीसी) के अनुशासनात्मक निकाय को उस चिकित्सक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए लिखेंगे जिसने ‘गलत’ घोषणा की थी कि खान के पैर की हड्डी टूटी थी.

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष को आत्ममुग्ध बताते हुए पटेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को ‘एक संग्रहालय में रखा जाना चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘एक आत्ममुग्ध होने के नाते, वह अपने झूठ को लेकर अड़े रहते हैं और उसे सच कहते हैं. यह आत्ममुग्ध शख्स लोगों को भड़का रहा है और युवाओं को गलत रास्ते पर ले जा रहा है.’

भ्रष्टाचार के एक मामले में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के परिसर से खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में भड़की हिंसा के लिए पीटीआई और उसके समर्थकों पर कार्रवाई के बीच खान की मेडिकल रिपोर्ट को सार्वजनिक किया गया था. (भाषा इनपुट के साथ)

Tags: Alcohol, Health Minister, Imran khan, Pakistan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें