पर्दे पर तहलका मचाकर, अब ओटीटी पर छा गई साउथ की ये 3 फिल्में, आपने देखी क्या?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. बीते साल साउथ की कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था. थिएटर पर रिलीज होने के बाद इन फिल्मों ने ओटीटी पर भी दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. साउथ की ये फिल्में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थी. हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई कई फिल्में अब बॉलीवुड फिल्मों को पूरी तरह टक्कर देती नजर आ रही हैं. इस हफ्ते नेटफ्लिक्स में साउथ सिनेमा की तीन फिल्मों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. ये तीनों ही फिल्में रणबीर कपूर, रानी मुखर्जी और कार्तिक आर्यन जैसे कलाकारों की फिल्मों से कड़ा मुकाबला कर रही हैं.

अग हम नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते की टॉप 10 फिल्मों की बात करें तो सबसे पहले नंबर पर रानी मुखर्जी की इमोशंस से भरपूर असल जिंदगी पर आधारित कहानी मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे काबिज है. दूसरे नंबर पर कटहल- द जैक फ्रूट मिस्ट्री ने अपनी जगह बनाई है. तीसरे नंबर पर तू झूठी मक्कार, चौथे पर विरुपक्षा, पांचवें नंबर पर द मदर, छठवें नंबर पर शहजादा, सातवें नंबर पर तिरुक्कुरल, आठवें नंबर पर दसारा, नौवें नंबर पर मिशन मजनू और दसवें नंबर पर क्लिफर्ड द बिग रेड डॉग जैसी फिल्म ने अपनी जगह बनाई है.

जब काजोल ने शूटिंग में पहनी छोटी स्कर्ट, घबरा गए डायरेक्टर, एक्ट्रेस भी थीं परेशान, फिल्म ने रच दिया इतिहास

इतना ही नहीं अगर हम नेटफ्लिक्स के इस हफ्ते की टॉप 10 वेब सीरीज की बात करें तो सबसे पहले स्थान पर एक्स किटी है. वहीं दूसरे नंबर पर इंग्लिश वेब सीरीज रानी चार्लोट एक ब्रिजेटन कहानी है. तीसरे नंबर पर ब्लैक नाइट को जगह मिली है, तो चौथे नंबर पर वेनसडे वेब सीरीज खूब ट्रेंड हो रही है. पांचवें नंबर पर राणा रायडू तो छठे नंबर पर डॉक्टर चा, सातवें पर द नाइट एजेंट, आठवें नंबर पर द ट्रू ब्यूटी, नौवें पर ऑल ऑफ अस आर डेड और दसवें नंबर पर द गुड बैड मदर शामिल है, जिसे आप स्ट्रीम कर सकते हैं.

web series

(फोटो साभार:Instagram@netflix_in)

बता दें कि साउथ की ये तीन फिल्में जब थिएटर पर रिलीज हुई थी तो दर्शकों ने इन्हें खूब पसंद किया था. इन फिल्मों ने कलेक्शन भी काफी अच्छा किया था. अब ये फिल्में ओटीटी पर दर्शकों का दिल जीत रही हैं. ऐसे में जिन लोगों ने ये फिल्में थिएटर्स पर नहीं देखी उनके लिए ये बेहतरीन मौका है.

Tags: Entertainment news., OTT Platform

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें