Adani Stocks Price Today: अडानी समूह के शेयरों में मिला-जुला रुख, NDTV के शेयरों में लगातार 5वें दिन अपर सर्किट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

NDTV के शेयर में लगातार 5वें दिन लगा अपर सर्किट
अडानी ट्रांसमिशन 4 फीसदी से ज्यादा टूटा
5 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए

Adani Group Shares: शुक्रवार को शेयर बाजार में अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) में मिला-जुला रुख देखने को मिला. समूह की शेयर बाजार में लिस्टेड 10 में से 5 कंपनियों के शेयर शुक्रवार को मजबूती के साथ बंद हुए. वहीं 5 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए.

अडानी एंटरप्राइजेज समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों में सबसे मूल्यवान स्टॉक है. अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर शुक्रवार को 0.10 फीसदी चढ़कर 2,540 रुपये पर बंद हुआ. पिछले सत्र में अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 2,537.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.

अडानी समूह के 10 शेयरों का हाल-
1. अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 0.10 फीसदी चढ़कर 2,540 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
2. अडानी पोर्ट्स का शेयर 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 726 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
3. NDTV के शेयरों में लगातार 5वें दिन अपर सर्किट लगा. एनडीटीवी का शेयर 4.99 फीसदी की अपनी अपर सर्किट सीमा को छूकर 227.15 रुपये के भाव पर बंद हुए.
4. अम्बुजा सीमेंट्स का शेयर 1.10 फीसदी के उछाल के साथ 423.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
5. एसीसी सीमेंट्स इस सीमेंट कंपनी का स्टॉक 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 1,787.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
6. अडानी ट्रांसमिशन का शेयर 4.57 फीसदी कमजोर होकर 851 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
7. अडानी पावर का शेयर 0.39 फीसदी टूटकर 258.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
8. अडानी विल्मर का स्टॉक 0.67 फीसदी कमजोरी के साथ 449 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
9. अडानी टोटल गैस अडानी टोटल गैस का शेयर 4.23 फीसदी टूटकर 762.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
10. अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 0.69 फीसदी की कमजोरी के साथ 964 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर लगाए थे गंभीर आरोप
बता दे कि अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी, 2023 को अडानी समूह पर एक रिपोर्ट जारी किया था. इसमें मूह की कंपनियों पर स्टॉक मैनिपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया गया था. समूह ने इन आरोपों से इनकार किया था लेकिन इसके शेयर झटके को संभाल नहीं सके. इन आरोपों के बाद ग्रुप की कंपनियों के शेयर 83 फीसदी तक टूट गए थे. अभी तक अडानी समूह की किसी भी कंपनी के शेयर पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं.

Tags: ADANI, Adani Group, Gautam Adani, Share market

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें