Surya vs Rashid: सूर्यकुमार और राशिद में कौन किस पर भारी? स्काई के पक्ष में आंकड़े, फिर भी बताया खौफ का राज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

राशिद खान को स्काई ने किया था चैलेंज.
सूर्या ने गुजरात के खिलाफ लगाया है शतक.

नई दिल्ली. आईपीएल (IPL 2023) में टी20 के बादशाह सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपने अतरंगी प्रदर्शन को लेकर फिर चर्चा में आ चुके हैं. स्काई की फॉर्म इस सीजन देर से आई लेकिन दुरुस्त आई. मिस्टर 360 ने शुरुआती शांति के बाद रनों की बौछार कर दी. आईपीएल में सूर्या का टक्करी फिरकी मास्टर और टी20 के नंबर वन बॉलर राशिद खान (Rashid Khan) को माना जा रहा है. दोनों खिलाड़ी क्वालीफायर-2 गुजरात और मुंबई के बीच ((GT vs MI)) में एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं.

सूर्यकुमार यादव और राशिद खान दोनों ही खिलाड़ी इस सीजन अपने दमदार प्रदर्शन की छाप छोड़ रहे हैं. एक तरफ सूर्या अपनी बैटिंग से विरोधियों के परखच्चे उड़ा रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ राशिद खान पर्पल कैप की रेस में टॉप गेंदबाजों में से एक हैं. लेकिन फिरकी मास्टर के पास मिस्टर 360 का तोड़ नहीं मिला है. हाल ही में सूर्या के अतरंगी शॉट्स देखने के बाद राशिद खान ने ट्विटर पर कहा था, ‘स्काई को गेंद फेंकी जाए तो कहां?’ जिसके बाद सूर्या ने करामाती खान को चैलेंज किया था कि 12 मई को मिलते हैं. स्काई ने इस चैलेंज को उस मैच में शतक ठोककर पूरा किया था.

सूर्या में कहां है राशिद का खौफ?

GT vs MI: क्वालीफायर-2 में बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो कौन होगा धोनी का विरोधी? देखें मौसम अपडेट और रूल्स

12 मई को मुकाबले से पहले सूर्या ने भले ही राशिद खान को अगले मैच में सेंचुरी जड़ चैलेंज किया हो. लेकिन मिस्टर 360 डिग्री में भी करामाती खान के खौफ का पता चला है. स्काई ने क्वालीफायर-2 से पहले राशिद के बारे में जियोसिनेमा पर कहा, ‘राशिद खान शानदार गेंदबाज हैं. मुझे लगता है जैसे ही उन्हें लगेगा मैं थोड़े प्रेशर में हूं तो गड़बड़ हो सकती है. मैं उनको पढ़ नहीं पाता, मुझे समझ नहीं आता है कि वो क्या फेंकते हैं.’ हालांकि, राशिद खान ने अभी तक सूर्यकुमार यादव को एक भी बार आउट नहीं किया है.

Tags: IPL 2023, Rashid khan, Suryakumar Yadav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें