GT vs MI Qualifier 2 Live Score: आज हारे जो जाएंगे घर, गुजरात या मुंबई किसको मिलेगा फाइनल का टिकट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

GT vs MI Qualifier 2 Live Score इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ किसका सामना होगा इस बात का फैसला अब से कुछ देर बाद हो जाएगा. क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस का मुकाबला अब से कुछ देर बाद गुजरात टाइटंस से होने जा रहा है. चेन्नई की टीम के साथ खेले गए पहले क्वालीफायर में गुजरात को हार मिली थी जबकि मुंबई ने एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था.

पिछले साल की चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम के पास खिताब की उम्मीद बनाए रखने की यह आखिरी कोशिश होगी. मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा 5 बार टूर्नामेंट का खिताब जीता है और पिछली बार आखिरी पायदान यानी 10वें नंबर पर रही थी. एलिमिनेटर में मुंबई की टीम ने 81 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी जबकि गुजरात को चेन्नई के हाथों 15 रन की हार मिली थी.

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI:
शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, यश दयाल, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI:
ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडोर्फ, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय.

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें