शख्‍स पर 40 मगरमच्‍छों ने एक साथ किया हमला, कर दिए कई टुकड़े, भूलकर भी आप ऐसी गलती न करें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जब से हमने पालतू जानवरों के बीच रहना शुरू किया है, हम खूंखार जीवों से भी नहीं डरते. कई बार ऐसी गलती कर बैठते हैं,जो जानलेवा साबित हो जाती है. उम्र के आख‍िरी पड़ाव पर ए शख्‍स ने कुछ ऐसी ही गलती कर डाली, जो उसकी मौत की वजह बन गई. उसने खूंखर मगरमच्‍छों को दुलारने की कोश‍िश की, लेकिन उन्‍होंने जो हाल किया, वह भयानक था.

घटना कंबोडिया (Cambodia)की है. यहां 72 साल का एक शख्‍स अचानक मगरमच्छों से भरे पिंजरे में जा गिरा. घटना उस वक्त की है जब यह बुजुर्ग एक मगरमच्छ को अपनी छड़ी के जरिए पिंजरे से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था. वहां मगरमच्‍छों ने अंडे दिए थे. उन्‍हें लगा कि शख्‍स उनके अंडों को नुकसान पहुंचाने की कोश‍िश कर रहा है. फ‍िर क्‍या था. मगरमच्‍छों ने छड़ी पकड़कर उसे अंदर की ओर खींच लिया.

मगरमच्छ को छड़ी सहारे छेड़ रहे थे
देखते ही देखते सारे मगरमच्‍छ इकट्ठा हो गए और बुजुर्ग की बोटी-बोटी कर डाली. उसके पूरे शरीर को नोच खाया. कंबोडिया पुलिस ने कहा, जब शख्स अंडे देने वाले पिंजरे में मगरमच्छ को छड़ी सहारे छेड़ रहा था, तभी उन्‍होंने हमला किया. अगर यह आदमी उन्‍हें नहीं छेड़ता तो शायद वे हमला नहीं करते. बाद में कर्मचारियों ने खून से लथपथ उसकी बॉडी को बाहर निकाला.

इतने निशान कि गिने नहीं जा सकते
पुलिस ने बताया कि शख्‍स के शरीर पर हमले के इतने निशान थे कि गिने नहीं जा सकते. मगरमच्‍छों ने उसका एक हाथ निगल लिया था. यह कोई पहली घटना नहीं है.इससे पहले वर्ष 2019 में मगरमच्‍छों ने 2 साल की बच्‍ची को मार डाला था. तब बच्‍ची मगरमच्‍छ के फार्म में चली गई थी. बता दें कि अंगकोरवाट के प्रसिद्ध खंडहरों के आसपास कई मगरमच्छ के फार्म हैं, जहां उन्‍हें पाला जाता है. इन्‍हें देखने के लिए लोग जाते हैं.

Tags: Ajab Gajab news, Bizarre news, OMG News, Shocking news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें