Bihar Teacher Recruitment 2023: बिहार शिक्षक भर्ती को लेकर खुशखबरी, इन्हें मिलेगी बड़ी छूट, देखें पूरी जानकारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bihar Teacher Recruitment 2023, सरकारी नौकरी: बिहर शिक्षक भर्ती 2023 की आस लगाए बैठे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. गौरतलब है कि प्रदेश में जल्द ही 1.70 लाख स्कूली शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है. इसके लिए बीपीएससी यानी कि बिहार लोक सेवा आयोग विज्ञापन जारी करेगा. नई शिक्षक नियमावली 2023 के अनुसार अब शिक्षक बनने के लिए BPSC की परीक्षा अनिवार्य है.

इसी बीच सरकार ने नई शिक्षक भर्ती में आयु सीमा संबंधी नियमों में बदलाव को लेकर अधिसूचना जारी की है. बिहार सरकार ने भर्ती के तहत आयु सीमा के नियमों में 10 साल तक की छूट देने का फ़ैसला किया है. यह छूट नियोजित प्रशिक्षित शिक्षकों को मिलेगी, जिन्होंने पहले ही पात्रता परीक्षा पास कर ली है. जिससे ऐसे उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जो भर्ती के लिए उम्र निकल जाने को लेकर परेशान थे.

आपके शहर से (पटना)

उम्र सीमा हो चुकी है खत्म
दरअसल कई नियोजित शिक्षकों की अधिकतम आयु सीमा ख़त्म हो चुकी है. ऐसे में सरकार ने नियमों को सरल करने का फ़ैसला लिया है. सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय संस्था के अंतर्गत काम कर रहे शिक्षकों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी, ऐसे में प्रशिक्षित शिक्षक जिन्होंने पहले ही शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की हुई है, वे 10 साल तक की छूट का लाभ उठा पाएंगे.

ये भी पढ़ें-
UPSC Result 2022: यूपीएससी के लिए छोड़ी 22 लाख की नौकरी, अब 28वीं रैंक लाकर बनीं अफसर
UPSC Result 2022: दिन में ऑफिस, रात में तैयारी, कड़े संघर्षों के बाद पाई यूपीएससी में सफलता

Tags: Bihar Teacher, BPSC, Government teacher job

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें