मेरठ. मेरठ में महापौर-पार्षद शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वंदे मातरम को लेकर खूब हंगामा हुआ.. इस दौरान राज्यमंत्री, सांसद, विधायकों की मौजूदगी में जमकर थप्पड़ चले. शपथ ग्रहण के पहले वंदे मातरम का गायन शुरु हुआ. गायन कर रहे शख्स ने वंदे मातरम गायन में कई अशुद्धियां की जिसे लेकर कुछ लोग शोर शराबा करने लगे. राज्यसभा सासंद लक्ष्मीकांत वाजपेयी और सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने खुद माइक संभाला और दोबारा से उन्होंने वंदे मातरम का गायन किया. जब दोबारा वंदे मातरम का गायन हो रहा था तभी दो पक्ष आपस में भिड़ गए. एक शख्स ने तो दूसरे शख्स पर वंदे मातरम गायन में हिस्सा न लेने पर थप्पड़ जड़ दिए. जिस शख्स को थप्पड़ जड़े गए वो एआईएमआईएम का पार्षद बताया जा रहा है.
इस मामले में मेरठ के मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि वंदे मातरम का अपमान करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का अपमान करने वालों के अंदर राष्ट्रीयता की भावना नहीं. मेयर ने कहा कि ऐसे व्यक्ति के साथ क्या होना चाहिए, महानगर की जनता जानती है. वंदे मातरम का अपमान करने वालों को सदन क्या निगम में नहीं घुसने दिया जाएगा. वहीं राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि किसी को धक्के देकर बाहर निकालने से वो सहमत नहीं हैं, उन्होंने सबका साथ सबका विश्वास सबका प्रयास का नारा बुलंद किया.
गौरतलब है कि मेरठ समेत सभी निकायों में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ. एआईएमआईएम के पार्षद बिना शपथ लिए ही प्रेक्षागृह से निकल गए. मेरठ के चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद बोस प्रेक्षागृह में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में जमकर हंगामा हुआ. कहा जा रहा है कि ओवैसी की पार्टी के पार्षद ने वंदे मातरम का विरोध किया था. इसके बाद भाजपाईयों ने उनके साथ मारपीट कर दी. इतना ही नहीं डीएम एसपी सिटी और सीओ सिविल लाइन के सामने मारपीट होती रही. मामला ने तूल पकड़ा तो पुलिस फोर्स के साथ आरएएफ को भी बुलाना पड़ा.
आपके शहर से (मेरठ)

मेरठ में बढ़ी मिट्टी के घड़े बोतल की डिमांड, 12 घंटे पानी रहेगा कूल

निकाय चुनाव में पत्नी की हार के बाद सड़कों पर उतरे सपा विधायक अतुल प्रधान, जन समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा

NEET, JEE एग्जाम के लिए मुफ्त कोचिंग का मौका, अभ्यर्थी 24 मई तक करें फॉर्म जमा

Meerut Gold Price: सोने की कीमत चढ़ी, चांदी पड़ी कमजोर, जानें आज की कीमत

Meerut Gold Price: चांदी की कीमत में गिरावट, सोना स्थिर, जानें सर्राफा बाजार में आज की कीमत

नौचंदी मेले में इस बार कर पाएंगे वैष्णो धाम के दर्शन, खास तरीके से तैयार किए जा रहे हैं पंडाल

Gold- Silver Price In Meerut: मेरठ में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानिए आज का ताजा भाव

How To Change ₹2000 Note: अगर आपके पास भी है ₹2000 का नोट, तो ना हों परेशान, बैंक में आसानी से होगा जमा

CCSU Meerut: माता-पिता को बच्चों की परवरिश के गुर सिखाएगा सीसीएसयू, जानें क्या है प्लान?

गर्मी की ना लें टेंशन: अब मेरठ में AC इलेक्ट्रिक बसों में कर पाएंगे पर्यटन स्थलों के दर्शन

Gold-Silver Price Today: मेरठ में सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट, जानें आज के भाव
इस मामले में AIMIM के महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी ने बताया कि एआईएमआईएम के चार पार्षद फजल करीम वार्ड 71, ताहिर वार्ड 82 साहिद वार्ड 72 गुड्डी पत्नी अफजाल वार्ड 81 और एक अन्य पार्टी के रिजवान अंसारी वार्ड 73 का शपथ ग्रहण नहीं हुआ है. इन पांच पार्षदों की शपथ अब नगर निगम में होगी. एआईएमआईएम के सभी पार्षद और मुस्लिम लीग और आजाद समाज पार्टी के पार्षद और कार्यकर्ता मेडिकल थाने भी पहुंचे और आगे की कार्रवाई की बात कह रहे हैं. गौरतलब है कि महापौर हरिकांत अहलूवालिया और 90 पार्षद के शपथ समारोह के कार्यक्रम सीसीएसयू के प्रेक्षागृह में रखा गया. आज 11:30 बजे से शपथ का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
.
Tags: Meerut news, UP news
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 16:47 IST








