Varanasi Crime News: गंगा आरती से लौट रही युवती से गैंगरेप, आरोपियों ने वीडियो वायरल किया, 4 गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रवि पांडे/वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. रेप की वारदात 19 मई की है. युवती लोक लज्जा और धमकी के कारण चुप थी, लेकिन जब रेप का वीडियो वायरल हुआ, तो परिजनों ने 25 मई को एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस ने वीडियो से आरोपियों की पहचान कर चारों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह वारदात थाना फूलपुर इलाके की है. सिंधौरा थाने की रहनेवाली युवती 19 मई को गंगा आरती देखने गई थी. आरती देखने के बाद वो घर लौट रही थी. बाबतपुर के पहले बस पकड़ने के लिए वह सड़क किनारे खड़ी कि तभी चार युवकों ने उसे पकड़ लिया. फिर उसे खेत में ले जाकर पीटा और बाद में एक कार में उसके साथ चारों ने उसके साथ बलात्कार किया.

इसे भी पढ़ें : 6 बरस की बच्ची से बलात्कार, मुंहबोला चाचा गिरफ्तार

आपके शहर से (वाराणसी)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

एडिशनल पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि बलात्कार के आरोपी चारों युवक फूलपुर के रहनेवाले हैं. उनकी पहचान गोलू गोंड, नानक पटेल, सूरज गोंड और अमजद के रूप में हुई है. चारों ने रेप के बाद युवती को धमकी दी कि वीडियो वायरल कर देंगे, जिसके कारण युवती ने वारदात के बाद चुप्पी साध रखी थी. लेकिन बाद में युवकों ने वीडियो वायरल कर दिया जो कि पीड़ित युवती के भाई तक पहुंचा.

भाई ने जब युवती से पूछताछ की तो उसने आपबीती सुना दी. तब परिवार के लोग युवती के साथ फूलपुर थाने पहुंचकर गैंग रेप का मुकदमा दर्ज करवाया. मुकदमा दर्ज होने के 10 घण्टे के अंदर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वायरल वीडियो में युवक बड़ी ही बेरहमी से युवती को पीटते दिखे.

Tags: Crime against women, Gang Rape, Varanasi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें