हाइलाइट्स
रेप की घटना 19 मई की है, लेकिन आरोपियों द्वारा धमकी देने पर युवती चुप रही
जब रेप का वीडियो वायरल हुआ तो परिवार वालों में 25 मई को मामले में FIR दर्ज कराई
वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में थाना फूलपुर क्षेत्र की एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. रेप की घटना 19 मई की है, लेकिन आरोपियों द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर युवती चुप रही. लेकिन जब रेप का वीडियो वायरल हुआ तो परिवार वालों में 25 मई को मामले में एफआईआर दर्ज कराई. एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने वीडियो के अनुसार चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
सिंधौरा थाने की रहने वाली युवती 19 मई को गंगा आरती देखने गयी थी. आरती देखने के बाद वो वापस घर जा रही थी कि बाबतपुर से बस पकड़ने के लिए वो सड़क किनारे खड़ी थी. तभी चार युवक आतें हैं और उसे खेत में खींच कर ले जाते हैं. युवक पहले युवती को खूब मारते-पीटते हैं. बाद में उसके साथ बारी-बारी से रेप की वारदात को अंजाम देते हैं.
दरिंदगी करने वाले चारों युवक फूलपुर के रहने वाले गोलू गोंड, नानक पटेल, सूरज गोंड और अमजद हैं. चारों ने रेप के बाद युवती को धमकी दी कि वीडियो वायरल कर देंगे. जिसके कारण युवती घटना के बाद चुप रही. लेकिन घटना के बाद युवकों ने वीडियो वायरल कर दिया, जो किसी तरह पीड़ित युवती के भाई तक पहुंचा. भाई ने जब युवती से पूछा तो उसने पूरी हकीकत बयां की. जिसके बाद परिवार युवती के साथ फूलपुर थाने पहुंच कर गैंग रेप का मुकदमा दर्ज करवाया. मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस ने 10 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
आपके शहर से (वाराणसी)

Varanasi News: संस्कृत में शपथ लेंगे काशी के नये महापौर! तैयारी में जुटा प्रशासन

Varanasi Weather Update: वाराणसी में मौसम का यूटर्न, बारिश के साथ दिन में छाया अंधेरा; कल ऐसा रहेगा हाल

Varanasi Weather Forecast: वाराणसी में तेज आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट, गिरेंगे ओले, जानें- मौसम अपडेट

Varanasi News: गंगा की लहरों पर चलेगी वाटर टैक्सी, बाबा विश्वनाथ की राह होगी आसान

Varanasi: अब घर बैठे यात्री बुक कर सकेंगे ई- बसों में सीट, जानिए इस ‘App’ की खासियत

दुनिया का लांगेस्ट सॉन्ग बना रामचरितमानस का पाठ, वाराणसी के जगदीश पिल्लई ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

Varanasi के तीन पुलिसकर्मियों का कारनामा, पहले करवाई फर्जी शादी… फिर देह व्यापार के आरोप में करने लगे वसूली

Gold- Silver Price Today in Varanasi: बनारस में सोना-चांदी हुआ बहुत सस्ता, देखें आज का ताजा भाव

Varanasi Crime News: एक परिवार के तीन लोगों की मौत, खुदकुशी है या हत्या- जांच कर रही पुलिस

इस शख्स ने 138 घंटे तक गाया नॉनस्टॉप सम्पूर्ण रामचरित मानस, बन गया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

चंदौली के DDU जंक्शन पर युवक से बरामद हुए 53 लाख रुपये, जांच में जुटी इनकम टैक्स, जानें मामला
एडिशनल कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि एक युवती के साथ मारपीट और गैंगरेप का वीडियो वायरल हुआ था. इस मामले में पीड़िता के परिजनों द्वारा तहरीर दी गई थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है.
.
Tags: UP latest news, Varanasi news
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 14:19 IST








