गर्मियों में पिएं आम का जूस, हाई कोलेस्ट्रॉल, बीपी होगा कम, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत, मिलेंगे 3 जबरदस्त फायदे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

आम का जूस पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है.
फाइबर होने के कारण पेट संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं.

Mango Juice Benefits: गर्मी के मौसम में तरह-तरह के आम मार्केट में मिलने लगते हैं. आम खाना अधिकतर लोगों को पसंद भी होता है. यह स्वाद में मीठा, खट्टा बेहद ही हेल्दी फल है. कई लोग आम को काटकर खाना पसंद करते हैं. इसमें फाइबर भरपूर होता है, जो पेट के लिए बेहद हेल्दी होता है. हालांकि, आम की तासीर गर्म होती है, इसलिए एक दिन में ही अधिक खाने से बचना भी चाहिए. क्या आप जानते हैं कि आम का जूस पीना भी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है? जी हां, आम के जूस में कई पोषक तत्व होते हैं, जिसके ढेरों सेहत लाभ हो सकते हैं.

आम के जूस में मौजूद पोषक तत्व
हेल्थबेनिफिट्सटाइम्स डॉट कॉम में छपी एक खबर के अनुसार, आम के जूस में विटामिंस, न्यूट्रिएंट्स के साथ ही माइक्रो कम्पोनेंट्स आदि भरपूर होते हैं. साथ ही इस फल में फाइबर भी काफी होता है, जो पेट को स्वस्थ रखता है. इसमें पोटैशियम भी होता है, जो कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को दुरुस्त रखता है. एक गिलास आम के जूस में लगभग 300 मिग्राम पैटैशियम होता है, जो हार्ट की मांसपेशियों की टिशू का निर्माण करता है.

आम का जूस पीने के फायदे
1. आम के जूस में पैटैशियम अधिक होता है, जो हार्ट को हेल्दी और निरोगी बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी होता है. पोटैशियम दिल की मांसपेशियों को मजबूती देता है. ब्लड की क्वालिटी में सुधार करता है. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में बनाए रखता है. सेंट्रल नर्वस सिस्टम के कार्यों को दुरुस्त करता है.

इसे भी पढ़ें: आम खाने से पहले पानी में डुबाना क्यों है जरूरी? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें ऐसा करने के फायदे, खाने का सही तरीका

2. ताजा बने आम का जूस पीने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है. गर्भावस्था में महिलाओं के लिए आयरन की कमी होना सही नहीं, ऐसे में आप सीमित मात्रा में आम जूस पी सकती हैं. यह एनीमिया, मांसपेशियों में दर्द आदि को भी कम करने में सहायक है.

3.आम का जूस सेलेनियम से भरपूर होता है, जो कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचाता है. कई मेडिकल रिसर्च में यह बात सामने आई है कि आम का जूस पीने से किडनी स्टोन, गुर्दे से जुड़ी अन्य बीमारियों के होने का रिस्क भी कम होता है.

4. कई तरह की पेट की समस्याओं को दूर करने में बेहद फायदेमंद है आम का जूस. इसमें फाइबर तत्व होता है, जो पेट को साफ करता है. यदि आपको इंफ्लेमेटरी बाउल से संबंधित लक्षण नजर आते हैं तो आप इस जूस को पी सकते हैं. डाइजेस्टिव सिस्टम की सेहत को बूस्ट करता है. इसे पीने से कब्ज नहीं होता है.

5. विटामिन सी की मात्रा भी आम के जूस में अधिक होती है. पेक्टिन और विटामिन सी मिलकर शरीर में सीरम कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं. मुख्य रूप से एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल. इस तरह से आप हार्ट डिजीज से बचे रह सकते हैं. विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बूस्टा करता है.

Tags: Health, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें