हर बार मिलेगा ‘कन्फर्म तत्काल टिकट’! 3 जुगाड़ू ट्रिक्स से बदलें बुकिंग का तरीका, 100 फीसदी होंगे सफल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

तत्काल टिकट बुक कराने से पहले मास्टर लिस्ट बनाकर तैयार रखें.
ओटीपी रहित पेमेंट गेटवे जैसे रेलवे वॉलेट और यूपीआई से भुगतान करें.
हमेशा बुकिंग विंडो के खुलने से 5 मिनट पहले IRCTC साइट पर लॉगिन करें.

Railway Knowledge: भारतीय रेलवे में तत्काल कोटे से सीट बुक कराना किसी जंग जीतने से कम नहीं है. क्योंकि तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर जबरदस्त होड़ मची रहती है. सुबह 10 और 11 बजे जैसे एसी व स्लीपर क्लास के लिए तत्काल कोटे से टिकटों की बुकिंग शुरू होती है तो 5-10 मिनट के अंदर वेटिंग आ जाती है. तत्काल टिकट एक अनार सौ बीमार की तरह है. खासकर ऑनलाइन मोड से टिकट बुक कराने पर कंफर्म तत्काल टिकट मिलना असंभव-सा होता है. यात्री रेलवे काउंटर पर होने वाली भीड़भाड़ से बचने के लिए IRCTC की वेबसाइट के जरिए तत्काल टिकट बुक कराने की कोशिश करते हैं.

IRCTC मूल स्टेशन से ट्रेन की यात्रा शुरू होने की तारीख से एक दिन पहले तत्काल टिकट के लिए बुकिंग विंडो खोलता है. इस कोटे के तहत हर ट्रेन में सीटों की संख्या सीमित होती है और बुकिंग का समय भी तय होता है. ऊपर से यात्रियों की भारी भीड़ के चलते कन्फर्म टिकट हासिल करना मुश्किल हो जाता है. लेकिन कुछ ट्रिक्स हैं जिनके जरिए घर बैठे ऑनाइलन आसानी से तत्काल टिकट पाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- तत्काल का तोड़ है करंट रिजर्वेशन! ट्रेन रवाना होने से चंद मिनट पहले बुकिंग और सीट पक्की, बुकिंग प्रोसेस भी आसान

ट्रेनों में एसी क्लास और स्लीपर कैटेगरी में तत्काल टिकट बुकिंग के लिए टाइम स्लॉट अलग-अलग होता है. एसी क्लास के लिए बुकिंग विंडो सुबह 10:00 बजे खुलती है, जबकि नॉन-एसी क्लास के लिए तत्काल टिकट 11:00 बजे से बुक किए जाते हैं.

पहले से तैयार रखें मास्टर लिस्ट
तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान सबसे ज्यादा समय पैसेंजर्स की डिटेल्स यानी नाम, उम्र, लिंग आदि की जानकारी देने में चला जाता है और इतने समय में सारे टिकट बुक हो जाते हैं. इसलिए अगर आप इस प्रैक्टिस से बचना चाहते हैं तो IRCTC की वेबसाइट पर एक मास्टर लिस्ट पहले से बनाकर तैयार रखें.

आप IRCTC के My Profile Section में जाकर मास्टर लिस्ट बना सकते हैं. यहां आपको Add / Modify Master List पर क्लिक करना होगा. इसमें पैसेंजर का नाम, उम्र, जेंडर, सीट, सीनियर सिटीजन और आईडी कार्ड नंबर डालना होता है. आप इस लिस्ट में 20 पैसेंजर्स को एड कर सकते हैं. इसके बाद आप जब भी IRCTC के जरिए टिकट बुक करेंगे तो पैसेंजर डिटेल्स डालने वाले पेज पर My Saved Passenger(s) List का विकल्प मिलेगा. ऐसा करने से आपको पैसेंजर्स की डिटेल्स को अलग-अलग नहीं डालना होगा और आपका टाइम बच जाएगा व कंफर्म टिकट मिलने की संभावना और बढ़ जाएगी.

ये भी पढ़ें- क्‍या आपको पता है जनरल टिकट का ये ‘स्‍पेशल’ नियम? जान लें वर्ना देना पड़ सकता है जुर्माना

ओटीपी रहित पेमेंट गेटवे
आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुकिंग के लिए पेमेंट ऑनलाइन मोड यानी इंटरनेट बैंकिंग या कार्ड से किया जाता है. लेकिन, इंटरनेट बैंकिंग और कार्ड से पेमेंट के दौरान ओटीपी वेरिफिकेशन के चलते देरी हो जाती है. ऐसे में आप ओटीपी रहित पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल करें तो बेहतर है जैसे रेलवे ई-वॉलेट, पेटीएम और UPI शामिल है.

बेहतर इंटरनेट स्पीड
IRCTC की वेबसाइट पर तत्काल टिकट बुक कराने के दौरान बहुत ट्रैफिक होता है. ऐसे में बुकिंग के लिए हाईस्पीड इंटरनेट की ज्यादा जरूरत रहती है. क्योंकि, वेबसाइट लोड होने में काफी समय लेती है और ऐसे में स्पीड स्लो होने पर बुकिंग में कई बार एरर आता है या बुकिंग के दौरान पेमेंट फेल हो सकता है. नतीजा यह रहता है कि टिकट बुक नहीं हो पाती है.

Tags: Indian railway, Irctc, Train ticket

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें