मॉनसून 4 जून को केरल में देगा दस्‍तक, इस बार ‘सबसे अच्‍छी’ हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का ऐलान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली : भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को अगले सप्‍ताहांत से राहत मिलने की उम्‍मीद है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि 4 जून को मॉनसून केरल में पहुंच जाएगा. साथ ही उनकी ओर से कहा गया कि मॉनसून (Monsoon) के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है. अगले 2-3 दिनों में उत्तर भारत में अच्छी बारिश की उम्मीद है.

मौसम विभाग ने संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि मार्च-मई में प्री-मॉनसून की अच्छी बारिश हुई है. 1 मार्च से 25 मई के दौरान 12% ज्यादा बारिश हुई है. प्री-मॉनसून सीजन में कम हीट वेव देखी गई.

मौसम विज्ञानियों ने कहा कि एक बार जब मॉनसून मजबूत हो जाएगा, हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह 4 जून के आसपास केरल में पहुंच जाएगा. 1 जून से पहले, हम मॉनसून के आने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं. इस साल मॉनसून के सामान्य रहने की सबसे अधिक संभावना है.

आईएमडी ने कहा है कि अगले एक हफ्ते तक अरब सागर में चक्रवात की संभावना नहीं है. अगर बारिश हर जगह लगभग एक जैसी हुई तो सभी जगह के लिए यह एक आदर्श स्थिति होगी. अगर हर जगह एक जैसी बारिश होगी तो कृषि पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा. उत्तर पश्चिम भारत में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है.

Tags: Imd, Monsoon, Monsoon Update, Weather Update

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें