Job Alert : बेगूसराय के जॉब कैंप में युवाओं ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, जानें कितने पद रह गए खाली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नीरज कुमार/बेगूसराय : प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. बेरोजगार अब सरकारी नौकरी के बजाय प्राइवेट सेक्टर में भी रोजगार तलाश रहे हैं. ऐसे में महज 10वीं पास युवाओं से लेकर आईटीआई तक के बेरोजगारों के लिए बेगूसराय नियोजन कार्यालय में जॉब कैंप का आयोजन किया गया. इस जॉब कैंप में निजी कंपनी ने 100 बेरोजगार युवाओं को चयनित करने का लक्ष्य निर्धारित किया था. जॉब कैंप में महज 82 युवाओं ने रोजगार पाने में दिलचस्पी दिखाई.

82 ने दिया इंटरव्यू, 44 को मिला ऑफर लेटर
जिला नियोजन पदाधिकारी श्वेता वशिष्ठ ने बताया इन दिनों जिले के युवा निजी कंपनियों में रोजगार पाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. जबकि नियोजन कार्यालय में निजी क्षेत्र की बड़ी-बड़ी कंपनियां अच्छी पैकेज पर रोजगार देने के लिए तैयार रहती है. आज भी निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनी एमआरएफ टायर ने गुजरात में जिले के पुरुषों को प्रोडक्शन वर्कमैन के पोस्ट पर रोजगार देने लिए जॉब कैंप में शामिल हुए.

कंपनी के प्रतिनिधि प्रीति शुक्ला ने बताया कि प्रोडक्शन वर्क मैन काम के लिए 1,39,770 का सालाना पैकेज के साथ रहने और खाने तक की फ्री व्यवस्था कंपनी की ओर से दी जाएगी. इसके बाद भी यहां के युवाओं ने रोजगार पाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. इंटरव्यू ले रही कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया मात्र 88 अभ्यर्थी ही इंटरव्यू देने आए. जिनमें से कुछ अभ्यर्थियों के पास रिज्यूम पूरी तरह से जॉब की जरूरत के लायक नहीं थी. कुछ युवाओं ने मामूली से सवालों का भी जवाब नहीं दे पाए. वही इंटरव्यू के बाद 44 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. इन लोगों को अगले महीने में ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाएगा.

नौकरी के लिए मिलता है मार्गदर्शन
जिला नियोजन पदाधिकारी ने श्वेता वशिष्ठ ने बताया कि जेएसए राहुल कुमार, वाईपी पंकज कुमार, डीएसई कुंदन कुमार जिले के बेरोजगार युवाओं को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नियोजन कार्यालय में रोजगार को लेकर मार्गदर्शन देने का भी काम करते हैं. वहीं युवाओं को मार्गदर्शन की जरूरत हो तो यहां आ सकते हैं. वहीं आगे कौन सी पढ़ाई करना चाहते हैं और किस रोजगार को पाना चाहते हैं और इसमें क्या उनके लिए कारगर होगा इसकी सलाह देने के साथ नियोजन कार्यालय के नि:शुल्क पुस्तकालय में जरुरत के लायक पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जा रही है.

ऐसे पहुंचे जिला नियोजनालय कार्यालय
बेगूसराय बस स्टैंड या फिर रेलवे स्टेशन से बेगूसराय जिला नियोजनालय कार्यालय पहुंचने के लिए अभ्यर्थी पन्हास चौक के लिए कोई भी सवारी ले सकते हैं. पन्हास चौक पहुंचने के बाद वीर कुंवर सिंह प्रतिमा के पूरब दिशा में स्थित आईटीआई कैंपस में जाने के बाद संयुक्त श्रम भवन में जिला नियोजनालय के कार्यालय पहुंचकर अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.

Tags: Begusarai news, Bihar News in hindi, Job and career

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें