हाइलाइट्स
बिहार में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के लिए तिथि घोषित हुई.
BPSC ने शिक्षक बहाली का EXAM कैलेंडर जारी किया.
पटना. शिक्षक बहाली के विज्ञापन के इंतजार में बैठे अभ्यर्थी और नियोजित शिक्षकों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) यानी बीपीएससी (BPSC) ने अचानक संभावित तिथि की घोषणा कर दी है. बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद के निर्देश पर परीक्षा कैलेंडर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. कैलेंडर के मुताबिक, परीक्षा 19, 20, 26 और 27 अगस्त को आयोजित होगी. आयोग की मानें तो क्लास 1 से 5 तक के लिए अलग, 9वीं और दसवीं के लिए अलग और दसवीं से 12वीं के लिए अलग-अलग दिन परीक्षा के लिए तय किए गए हैं.
बीपीएससी के अनुसार, कुल 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर बहाली होगी, जिनमें 79 हजार 943 प्राथमिक शिक्षक, 32 हजार 916 पदों पर मिडिल स्कूल और 57 हजार 602 सीटों पर हायर सेकेंडरी में नियुक्ति होगी. बीपीएससी ने परीक्षा को लेकर जहां तैयारी पूरी कर ली है, वहीं ये भी माना जा रहा है कि परीक्षा के 3 महीने बाद नवम्बर तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.
इस बार नेगेटिव मार्किंग भी
हालांकि, परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान रखा गया है और तुक्केबाजी करनेवालों की मुश्किलें बढ़ेंगी. वहीं, अर्हता को लेकर भी अधिसूचना पहले ही जारी कर दी गई है, जिसमें प्राइमरी के लिए सीटीईटी, BTET के साथ DELED या BEd होना चाहिए. जबकि, माध्यमिक के लिए बीएड और एसटीईटी अनिवार्य है और वैसे अभ्यर्थी ही अप्लाई कर सकेंगे.
आपके शहर से (पटना)

UPSC Results 2022: IPS बनने की थी जिद्द, 36 लाख की नौकरी छोड़ी, तीन बार फेल, चौथी बार में सफल

Jharkhand Naxal News: लातेहार में नक्सलियों का तांडव, 5 वाहनों को फूंका | Breaking News | Top News

Bihar Teacher Exam : अगस्त में शिक्षक नियुक्ति के लिए परीक्षा लेगा BPSC, इसी साल से मिलेगा पढ़ाने का मौका

Teacher Recruitment Exam: नेगेटिव मार्किंग से सावधान, जानें सवालों के पैटर्न और बाकी डिटेल्स

पूर्णिया में 27 मई को बिहार राज्य साइकिलिंग प्रतिभा खोज कंपटीशन, 10 से 14 साल के खिलाड़ी ले सकेंगे भाग

UPSC 2023: पीटी देने वाले अभ्यर्थी भूलकर भी ना करें यह गलती, पटना के एक्सपर्ट से जानिए टिप्स

Admission Alert: फिजियोथेरेपी और ऑक्यूपेशनल थेरेपी में लेना चाहते हैं एडमिशन तो 15 जून तक मौका

Train Alert: यात्रीगण ध्यान दें, मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज के बीच रद्द रहेंगी 17 ट्रेनें, जानें डिटेल्स

Bihar & Jharkhand News: तमाम ख़बरें फटाफट अंदाज़ में | Top Headlines | Gaon Sheher 100 Khabar

UPSC Result 2023: पहले प्रयास में फेल, दूसरे में बने आईआईएस, अब IPS बनकर करेंगे देश सेवा, पढ़ें कहानी

जया किशोरी को टक्कर दे रही हैं वृदांवन से आई ये कथावाचिका, कथा सुनने के लिए लिए दूर-दूर से पहुंच रहे लोग
शिक्षा विभाग में अटकी फाइल
इधर विज्ञापन जारी करने के लिए बीपीएससी तैयार है, लेकिन अब तक आयोग द्वारा भेजी गई अनुमोदन की फाइल शिक्षा विभाग में अटकी है. बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के सिग्नेचर के बाद अब मंत्री के सिग्नेचर नहीं होने की वजह से अब तक आयोग के पास फाइल नहीं लौट पाई है. फाइल आने के बाद ही फाइनल स्वीकृति मिलेगी और बीपीएससी विज्ञापन जारी कर सकेगा. फिलहाल उम्मीद यही है कि अगामी सप्ताह में विज्ञापन जारी हो सकता है.
.
Tags: Bihar News, Bihar Teacher, BPSC exam
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 12:38 IST








