विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. जिले में साइकिलिंग प्रतिभा खोज का आयोजन हो रहा है. यह अयोजन 27 मई को जिला स्कूल मैदान में सुबह 6:30 बजे होना है. इस आयोजन में भाग लेने के लिए 10 से 14 वर्ष के बालक-बालिकाएं जारी नंबर पर संपर्क कर या जिला स्कूल रोड स्थित पूर्णिया जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के कार्यालय पर सम्पर्क कर आवेदन कर सकती हैं. बता दें कि पहली बार स्टेट लेवल की प्रतियोगिता का अयोजन हो रहा है.
पहली बार पूर्णिया में होगा भव्य आयोजन
आपके शहर से (पूर्णिया)

Bihar Monsoon Update: जानिए कहां अटका हुआ है मानसून, कब तक पहुंचेगा बिहार?

Jharkhand Naxal News: लातेहार में नक्सलियों का तांडव, 5 वाहनों को फूंका | Breaking News | Top News

Train Alert: यात्रीगण ध्यान दें, मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज के बीच रद्द रहेंगी 17 ट्रेनें, जानें डिटेल्स

UPSC Result 2023: पहले प्रयास में फेल, दूसरे में बने आईआईएस, अब IPS बनकर करेंगे देश सेवा, पढ़ें कहानी

Bihar Teacher Exam : अगस्त में शिक्षक नियुक्ति के लिए परीक्षा लेगा BPSC, इसी साल से मिलेगा पढ़ाने का मौका

Admission Alert: फिजियोथेरेपी और ऑक्यूपेशनल थेरेपी में लेना चाहते हैं एडमिशन तो 15 जून तक मौका

Teacher Recruitment Exam: नेगेटिव मार्किंग से सावधान, जानें सवालों के पैटर्न और बाकी डिटेल्स

Patna Gold Rate: सोना 550 रुपए गिरा, चांदी 1500 रुपए फिसली, जानें सर्राफा मंडी में आज का रेट

Bihar & Jharkhand News: तमाम ख़बरें फटाफट अंदाज़ में | Top Headlines | Gaon Sheher 100 Khabar

जया किशोरी को टक्कर दे रही हैं वृदांवन से आई ये कथावाचिका, कथा सुनने के लिए लिए दूर-दूर से पहुंच रहे लोग
पूर्णिया जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार एवं सचिव विजय शंकर ने कहा कि पूर्णिया में पहली बार 27 मई को इतने बड़े स्तर पर प्रतियोगिता का अयोजन होगा. साइकिलिंग खेल प्रतिभा खोज में पूर्णिया के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा आसपास के जिले से भी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. इस मौके पर पूर्णिया साइकिलिंग एसोशिएसन ऑफ बिहार के बड़े पदाधिकारियों की उपस्थिति बच्चों का मनोबल बढ़ाने का काम करेगी.
उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार सरकार के द्वारा किसी भी खेल के विधा में सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी कोटा से बहुत ही लाभ दिया जा रहा है. साइकिलिंग प्रतिभा खोज में अव्वल आने वाले खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल साबित होगा. वहीं, इस आयोजन को सफल बनाने के लिए टीम गठित हुई है.
10 से 14 साल के बच्चे ले सकतें हैं भाग
इस आयोजन में आवेदक की उम्र 10 से 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं इच्छुक बालक/बालिकाएं अपने अभिभावकों के साथ जिला स्कूल रोड स्थित पूर्णिया जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के कार्यालय पर आकर संपूर्ण जानकारी ले सकते हैं. इस नंबर पर 9470275999 फोन के माध्यम से विशेष जानकारी ले सकते हैं.
.
Tags: Bihar News, Latest hindi news, Purnia news
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 12:32 IST








