
अभिषेक रंजन/मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले वैभव प्रिय ने कमाल कर दिया है. वैभव प्रिय ने देश की सबसे कठिन परीक्षा कही जाने वाली यूपीएससी में 104वीं रैंक हासिल की है. वह अब आईपीएस अधिकारी बनेंगे. वह मुजफ्फरपुर के ही कटही पुल इलाके में रहते हैं. वैभव ने बताया कि यूपीएससी में यह उनका तीसरा अटेम्प्ट था. पहले अटेम्प्ट में पास नहीं कर पाए, तो दूसरे में रैंक कम अंक आने के कारण आईआईएस की पोजिशन मिली. अब तीसरे अटेम्प्ट में 104वीं रैंक मिली है. आइ
साथ ही वैभव ने बताया कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे जरूरी काम पिछले साल के प्रश्नों को सही ढंग से हल करना है. साथ ही कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है. इसके लिए कठिन परिश्रम करना ही पड़ता है.
वर्ष 2020 से शुरू की तैयारी
वैभव ने बताया कि कोरोना के दौरान मुजफ्फरपुर में ही रहकर 2020 से यूपीएससी की तैयारी शुरू की. इसके लिए उन्होंने किसी बड़ी संस्था का रुख नहीं किया. उन्होंने ऑनलाइन टेस्ट सीरीज और ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी करके ही सफलता प्राप्त की. साथ ही बताया कि इंटरव्यू के दौरान उनसे कई कठिन और सरल प्रश्न किए गए. इस दौरानरूस-यूक्रेन के संबंधित युद्ध के संदर्भ में भी सवाल किया गया. इसके साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था और मुद्रास्फीति पर भी प्रश्न किए गए. पिछली बार मेरा का चयन इंडियन इन्फोर्मेशन सर्विस के लिए हुए था, तो कई प्रश्न उससे भी संबंधित थे. साथ ही बताया कि वह अभी आईईएस ट्रेनिंग ले रहे थे.
हर अटेम्प्ट के साथ मजबूत हुआ इरादा
सिविल सेवा की परीक्षा पास करने वाले वैभव प्रिय कहते हैं कि इस बार उनका तीसरा अटेम्प्ट था. हर अटेम्प्ट के साथ उनके इरादे मजबूत होते गए और अंत में 104वीं रैंक के रूप में सफलता मिली. वैभव ने बताया कि उन्होंने बीटेक की पढ़ाई की है. बीटेक करने के बाद उन्होंने सोचा कि कुछ ऐसा काम किया जाए, ताकि उनकी क्षमता समाज के लिए काम आ सके. इसी सोच के साथ यूपीएससी की तयारी की और अब परिणाम आपके सामने है.
.
Tags: Bihar News, Muzaffarpur news, Success Story, Upsc exam result
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 12:09 IST








