Munawar Rana Health Update: ऑपरेशन के बाद से होश में नहीं आए मुनव्वर राणा, वेंटीलेटर सपोर्ट पर, हालत चिंताजनक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



लखनऊ. गॉल ब्लैडर के ऑपरेशन के बाद से ही मशहूर शायर मुनव्वर राणा को होश नहीं आया है. उन्हें अपोलो हॉस्पिटल के आईसीयू में वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उनके शरीर में इन्फेक्शन फ़ैल गया है, जिसे कण्ट्रोल करने की कोशिश की जा रही है. उनका कई टेस्ट भी करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद अपोलो हॉस्पिटल द्वारा हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाएगा. फिलहाल मुनव्वर राणा के परिवार के सदस्य हॉस्पिटल में ही मौजूद है.

बता दें कि मुनव्वर राणा का डायलिसिस पहले से ही चल रहा था. पिछले तीन-चार दिनों से उनके पेट में दर्द था, जिसके बाद अपोलो हॉस्पिटल में उन्हें एडमिट कराया गया, जहां जांच में पता चला कि गॉल ब्लैडर में कुछ दिक्कत है, जिसका ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद से ही मुनव्वर राणा को होश नहीं आया है. जिसके बाद गुरुवार को उन्हें आईसीयू में वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और अगले कुछ घंटे काफी अहम हैं.

इससे पहले मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने एक वीडियो ट्वीट कर उनकी ख़राब सेहत की जानकारी साजः की थी. उन्होंने कहा कि पेट में दर्द की शिकायत पर उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. सुनैया राणा ने बताया कि डायलिसिस के दौरान पेट में दर्द की शिकायत के बाद उनका सीटी स्कैन कराया गया तो गॉल ब्लैडर में दिक्कत का पता चला. जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई. तबीयत में सुधार न होने पर उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें