
उधव कृष्ण/पटना. पटना के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में फिर कमी हुई है. पटना के सर्राफा कारोबारी अनिल गुप्ता ने न्यूज18 लोकल को बताया कि सोने के भाव में कमी आई है. इसलिए अभी सोना-चांदी की खरीदारी का अच्छा मौका है. अगले कुछ दिनों में रेट में फिर से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि सोने-चांदी की कीमत बढ़ने और घटने की बड़ी वजह लग्न और सेंसेक्स है. शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव होने से भी स्थानीय मार्केट के भाव पर सीधा असर पड़ता है.
गुरुवार (25 मई) की तुलना में आज शुक्रवार (26 मई) को 24 कैरेट सोने के भाव में 550 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से कमी आई है. इसी के साथ आज 24 कैरेट सोने का भाव 62,600 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने के भाव में भी प्रति 10 ग्राम 500 रुपए की कमी हुई है. इसी के साथ आज 22 कैरेट सोने का भाव 55,900 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है. जबकि 18 कैरेट सोने का भाव आज 45,900 है.
चांदी में 1500 रुपए की गिरावट
कल के बनिस्बत आज चांदी के दाम में 1500 रुपए प्रति किग्रा की कमी देखी जा रही है. पटना के सर्राफा बाजार में जहां कल तक एक किलो चांदी का भाव 70,500 रुपए चल रहा था. तो वहीं आज यह 69,00 रुपए प्रति किग्रा के हिसाब से बिक रही है. सोने के साथ-साथ आज चांदी खरीदने का आज अच्छा मौका है.








