काउंटर से खरीदा है ट्रेन टिकट या ऑनलाइन किया है बुक, कैसे झट से पहचान लेता है TTE, जादू की छड़ी नहीं पेपर है राज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है.
टिकट आप रेलवे काउंटर और ऑनलाइन ले सकते हैं.
आजकल ऑनलाइन टिकट ज्‍यादा बुक होते हैं.

नई दिल्‍ली. ट्रेन में सफर करने के लिए ट्रेन टिकट (Train Ticket) लेना जरूरी है. आप चाहें आरक्षित कोच में सफर करें या जनरल में, रेल यात्रा के लिए आपके पास टिकट होना अनिवार्य है. आप ऑनलाइन भी टिकट बुक कर सकते हैं और रेलवे काउंटर से भी इसे खरीद सकते हैं. अगर आप रेल में बिना टिकट यात्रा करते हैं, तो आपसे जुर्माना वसूला जाएगा. यह जुर्माना टिकट के रेट से काफी ज्‍यादा होती है. ट्रेन में टिकट चेक करने का काम टीटीई (Travel Ticket Examiner) का होता है. बहुत से रेल यात्रियों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर टीटीई को झट से यह पता कैसे चल जाता है कि यात्री ने टिकट ऑनलाइन खरीदा था या उसका टिकट काउंटर से लिया गया है?

इस सवाल का जवाब है टीटीई के हाथ में टिकट चेक करते समय होने वाला रिजर्वेशन चार्ट. असल में रेलवे हर ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट बनाता है. इसमें किसी कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों के बारे में जानकारी होती है. साथ ही इस चार्ट में यह भी दर्ज होता है कि किस यात्री ने ऑनलाइन टिकट बुक किया था और कौन टिकट काउंटर से टिकट खरीदकर यात्रा कर रहा है. जिन यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट लिया होता है, उनके विवरण के आगे ‘E’ लिखा होता है. इसे देखकर ही टीटीई समझ जाता है कि टिकट कहां से लिया गया है.

ये भी पढ़ें-  Railway Knowledge: जेब में प्‍लेटफॉर्म टिकट, फिर भी लग जाएगी पेनल्टी, बचने के लिए जान लीजिए ये जरूरी कायदा

दो तरह के टिकट चेकर
भारतीय रेलवे में टिकट चेक करने की जिम्‍मेदारी दो लोगों के कंधों पर होती है. एक होता है टीटीई और दूसरा होता है टीसी (Ticket Collector). चलती ट्रेन में टिकट चेक करने का काम टीटीई का होता है. इसके अलावा ये यात्री की आईडी देखने, यात्री सही जगह बैठे हैं या नहीं, यात्रियों को सीट मिली है या नहीं या फिर यात्रियों को कोई दिक्कत तो नहीं है आदि काम भी देखते हैं. अगर हम सरल शब्‍दों में कहें तो टीटीई ट्रेन में यात्रा के दौरान ने केवल टिकट चेक करते हैं बल्कि यात्रियों का ध्यान रखते हैं और उनका मैनेजमेंट देखते हैं.

टीसी भी टिकट ही चेक करते हैं, लेकिन उनका कार्य क्षेत्र अलग होता है. टीटीई ट्रेन में यात्रा के दौरान टिकट चेक करते हैं और उसी तरह टीसी प्लेटफॉर्म पर टिकट चेक कर करते हैं. इनका काम ग्राउंड पर होता है और ये छोटे स्थानों के यात्री और प्लेटफॉर्म टिकट आदि चेक करते हैं.

Tags: Business news in hindi, Indian railway, Railway, Railway Knowledge, Train ticket

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें