‘मल्ली महफूज हाथों में हैं…’ धोनी ने जिस हीरे को ढूंढा उसकी बहन ‘थाला’ की हुई फैन, माही ने भी दिया एक वचन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

मथीशा पथिराना के परिवार से मिले महेंद्र सिंह धोनी
CSK आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंच चुकी है

नई दिल्ली. IPL 2023 में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से महफिल लूटी है. इसमें 20 साल के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी शामिल हैं. मथीशा को महेंद्र सिंह धोनी की खोज कहा जा रहा है. मथीशा का एक वायरल वीडियो देखने के बाद ही धोनी ने उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स से जोड़ने का फैसला कर लिया था और इस आईपीएल में मथीशा ने डेथ ओवर में कमाल की गेंदबाजी की. उनका एक्शन लसिथ मलिंगा जैसा है. इसी वजह से उन्हें बेबी मलिंगा भी कहा जाता है. वो इस सीजन में धोनी के ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं.

महेंद्र सिंह धोनी का हमेशा से साथी खिलाड़ियों के साथ खास रिश्ता रहा है. वो उन्हें परिवार के सदस्यों की तरह मानते हैं और एक बार खिलाड़ी पर भरोसा करने के बाद उसका साथ नहीं छोड़ते हैं. इस बीच, 20 साल के मथीशा पथिराना के परिवार के सदस्यों ने चेन्नई में धोनी से मुलाकात की जिसकी कुछ तस्वीरें मथीशा की बहन विशुखा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

पोस्ट को साझा करते हुए मथीशा की बहन विशुका ने लिखा, “अब हमें पक्का यकीन है कि मल्ली(मथीशा पथिराना) सुरक्षित हाथों में है, जब थाला ने कहा कि आपको मथीशा के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं. वह हमेशा मेरे साथ है. मेरे लिए ये पल सपने से भी परे था.”

पथिराना को टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए: धोनी
धोनी ने हाल ही में मथीशा पथिराना को एक सलाह भी दी थी. उन्होंने कहा था कि पथिराना डेथ ओवर के शानदार गेंदबाज हैं. उनका एक्शन ऐसा है कि किसी भी बल्लेबाज के लिए उसे पकड़ पाना मुश्किल है. ऐसे में मेरी उन्हें यही सलाह होगी कि अगर वो अपना इंटरनेशनल क्रिकेट लंबा रखना चाहते हैं तो फिर रेड-बॉल क्रिकेट यानी टेस्ट मैच नहीं खेलें.

IPL 2023 में ढेर…घर में शेर, पंजाब को 18.5 करोड़ का चूना लगाने वाला अपनी धरती पर चमका!

GT vs MI, Qualifier 2: धोनी के खिलाफ गलती का हार्दिक पंड्या ने उठाया बड़ा नुकसान, अब दोहराई तो खेल खत्म!

पथिराना 17 विकेट ले चुके
मथीशा ने आईपीएल 2023 में अबतक खेले 11 मैच में 7.72 के इकॉनमी रेट से 17 विकेट हासिल किए हैं और सीएसके की की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. अब वो आईपीएल 2023 के फाइनल में नजर आएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स ने क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है.

Tags: Chennai super kings, IPL 2023, IPL Playoff, Ms dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें