Kuno Cheetah Death: शावकों की मौत के बाद बवाल, एनटीसीए ने बनाई कमेटी, आखिर क्यों हो रही चीतों की मौत?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भोपाल.  मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 25 मई को मादा चीता ज्वाला के दो और शावकों की मौत हो गई. उसके बाद अब केंद्र सरकार के राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने चीतों की मौत को लेकर कमेटी बनाई है. इस कमेटी में 15 विशेषज्ञ शामिल हैं. इन विशेषज्ञों में चार विदेशी चीता विशेषज्ञ होंगे. इनमें भारत को चीते देने वाले सीसीएफ की प्रमुख नामीबिया की लॉरी मार्कर को भी शामिल किया गया है. उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञ भी चीतों की मौत का पता लगाएंगे. कमेटी चीतों की प्रोग्रेस और मॉनिटरिंग की समीक्षा करेगी. यह कमेटी 2 साल के लिए बनाई गई है. यह हर महीने एक बैठक करेगी.

कमेटी के सदस्य वस्तुस्थिति का पता लगाने कूनो भी जाएंगे. गौरतलब है कि कूनो में अब तक तीन चीतों और तीन शावकों की मौत हो चुकी है. अब कूनो में 17 चीते और एक शावक बचे हुए हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें