Weather Update: देश में चिलचिलाती गर्मी से फिलहाल राहत, दिल्ली-NCR समेत 27 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. दिल्ली-NCR में आज फिर हल्की बारिश (Rainfall) या बूंदाबांदी होने के आसार हैं. इसके साथ ही आमतौर पर आकाश में बादल छाए रहेंगे. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक 26 मई को दिल्ली में अधिकतम तामपान (Maximum Temperature) 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 25 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा. आईएमडी के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. यूपी में कई जगहों पर बिजली चमकने के साथ तूफान (30-40 किमी. प्रति घंटे) आने की संभावना है.

आईएमडी ने आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. जबकि उत्तराखंड, राजस्थान और ओडिशा में भी अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने, तेज हवाओं (40-50 किमी. प्रति घंटे की गति) और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. बिहार, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, केरल और माहे, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है.

Tags: Weather forecast, Weather in North India, Weather news, Weather updates

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें