बाप रे! समोसे में आलू की जगह बेचा रहा था गोमांस, आरोपी ऑटो ड्राइवर इस्माइल यूसुफ गिरफ़्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सूरत. सूरत में गोमांस से भरे समोसे ले जाने के आरोप में एक ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से 45 समोसे बरामद किए हैं. सूरत ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सूरत जिले के मांगरोल थाने को टीप मिली की ऑटो रिक्शा में गोमांस से भरे समोसे ले जाया जा रहा है. पुलिस ने मसल थाना के एरिया में ऑटो को रोक कर चेक किया तो गोमांस से भरे समोसे मिले. पुलिस ने ड्राइवर की पहचान 50 वर्षीय इस्माइल यूसुफ जी भाई के रूप में की है.

वहीं अंग्रेजी अख़बार द न्यू इंडियन एक्सप्रेस को पुलिस उपाधीक्षक बीके वानर ने बताया, ‘तीन दिन पहले हमें इसके बारे में टीप मिला था. सूचना मिलने के बाद हमने ऑटो-रिक्शा को रोक दिया. और पता चला कि वह मांस से भरे 45 समोसे ले जा रहा था. पुलिस ने ऑटो-रिक्शा चालक को हिरासत में लिया और मांस से भरे समोसे का विश्लेषण करने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया गया, जिसे गोमांस की पुष्टि हुई.’ आरोपी मांगरोल जिले के अन्य वांछित संदिग्धों सुलेमान उर्फ सल्लू और नागिन वसावा उर्फ साइमन से 10 से 15 किलो गाय का मांस ख़रीदा था. 

ये भी पढ़ें- नए संसद भवन पर मायावती का केंद्र को समर्थन, विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- मुर्मू के खिलाफ क्यों लड़े चुनाव?

पुलिस ने बताया कि बड़े मांस के टुकड़े को कहीं और बेच दिया और छोटे टुकड़ों को समोसे में भर दिया. वह सूरत इलाके में अपनी दुकान पर समोसे के तीन टुकड़े 10 रुपये में बेचता था. पुलिस अभी भी इस बात की जांच कर रही है कि अन्य दो आरोपी बीफ कैसे बेच रहे थे. 

पुलिस ने 50 वर्षीय इस्माइल यूसुफ के खिलाफ पशु संरक्षण कानूनों का उल्लंघन करने और गोमांस को समोसे में भरने का आरोप लगा. पुलिस ने गुरुवार को सूरत की एक अदालत में पेश करने के बाद पांच दिन की रिमांड मांगी है. रत जिले के कोसाडी गांव के मूल निवासी यूसुफ कई पशु संरक्षण कानूनों का गंभीर अपराधी है.

Tags: Beef smuggling, Gujarat news, Surat news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें