
नई दिल्ली. बदलते मौसम और तेज ठंडी हवाओं के साथ गुरुवार शाम को हुई बारिश ने दिल्ली- एनसीआर में लोगों को बड़ी राहत दे दी. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी बारिश की बूंदों ने मौसम को खुशनुमा कर दिया. गुरुवार दोपहर तक तेज धूप और बादलों की आवाजाही के बीच लोग परेशान थे तो कहीं उमस ने भी घबराहट बढ़ा दी थी. दोपहर का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में पहले ही बता दिया था कि दिल्ली एनसीआर में तेज हवाएं, आंधी और बारिश हो सकती है. वहीं मौसम एजेंसी स्काईमेट ने भी इसी तरह की भविष्यवाणी की थी.
Author: Up Head Line
Views: 21








