
देश का कार बाजार बेहद प्रतियोगी हो चुका है. अगर बीते एक दशक की ही बात करें तो इस दौरान सौ से अधिक कारें लॉन्च हुई हैं. लेकिन, ग्राहकों पर छाप छोड़ने के मामले में इनमें से अधिकतर गाड़ियां विफल रही हैं. यह बात किसी एक कंपनी पर लागू नहीं होती. बल्कि सभी प्रमुख कार निर्माताओं के साथ ऐसा ही हुआ है. आज हम आपको एक ऐसी कार की कहानी बता रहे हैं जिसे एक प्रमुख कार निर्माता कंपनी ने बड़े धूमधाम के साथ लॉन्च किया था. ऑटो एक्सपर्ट्स ने इसका रिव्यू भी शानदार दिया था. इसे इस तरह प्रचारित किया गया था कि यह कार तो सड़क पर उतरने के साथ आग लगा देगी, लेकिन जब गाड़ी के अंदर बैठकर यूजर्स ने इसको दौड़ाना शुरू किया तो उनकी प्रतिक्रिया आई कि यह तो सुतली बम भी नहीं है.
दरअसल, देश में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कंप्टीशन का सीधा फायदा ग्राहकों को हो रहा है. बतौर ग्राहक उनके पास उनकी ही बजट में आज एक-दो नहीं बल्कि 4-5 गाड़ियां मौजूद हैं. ऐसे में ज्यादा विकल्प होने की वजह से ग्राहक अब बारीक से बारीक चीजों पर ध्यान देने लगा है. ऐसे में धूमधाम के साथ बाजार में एंट्री करने वाली कोई कार कब ग्राहकों की उम्मीद से उतर जाए कहा नहीं जा सकता. आज हम जिस कार की बात रहे हैं उसे देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने 2017 में लॉन्च किया था. कंपनी की योजना ऑल्टो वाले सेग्मेंट के ग्राहकों को थोड़ा मोटिवेट कर उन्हें मिनी एसयूवी की फिलिंग कराना था. लेकिन, इस योजना में मारुति पूरी तरह विफल साबित हुई. उस कार का नाम मारुति सुजुकी इग्निश है.
औसतन 3200 यूनिट्स की होती है बिक्री
दरअसल, मारुति यह कार अपने नेक्सा शो रूम के जरिए बेचती है. लॉन्चिंग से फरवरी 2023 तक यानी करीब छह सालों में इस कार की केवल 2.41 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है. यानी कुल 74 महीने के दौरान यह बिक्री हुई. इस तरह से इसकी मासिक औसत सेल 3264 यूनिट रही. यह नंबर किसी भी कार के लिए अच्छी नहीं कही जा सकती. अगर आंकड़ों की बात करें तो बीते माह देश में बिकने वाली टॉप 25 कारों में भी इग्निश शामिल नहीं है. वैसे तो इन 25 कारों में मारुति का जलवा है. इन टॉपी 25 कारों में 10 केवल मारुति की है. इतना ही नहीं सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप तीन कारें भी मारुति की है. ऐसे में इस सूची में इग्निश का शामिल नहीं होना खुद बता रहा है कि यह एक फ्लॉप हो चुकी कार है.
ये है सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
अप्रैल 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी मारुति वैगन आर. इसकी 20879 यूनिट्स की बिक्री हुई. दूसरे नंबर पर स्वीफ्ट रही. इसकी 18,753 यूनिट्स की बिक्री हुई. तीसरे नंबर पर मारुति की बलेनो रही. अप्रैल में इसकी 16180 यूनिट्स की बिक्री हुई. चौथे नंबर पर टाटा की नेक्सॉन रही. उसकी भी 15002 यूनिट्स की बिक्री हुई. इस सूची में सबसे नीचे रही महिंद्र एसयूवी 300, जिसकी 5062 यूनिट्स की बिक्री हुई. इस सूची से इग्निश गायब रही. अप्रैल में उसकी केवल 4101 यूनिट्स की बिक्री हुई. इससे पहले मार्च 2023 में इसकी केवल 2760 यूनिट्स ही ग्राहकों के पास पहुंची थी.
.
Tags: Maruti Suzuki
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 18:47 IST








