MP 10th-12th Board Result 2023 : उज्जैन के देवांश सोनी ने बारहवी के टॉप 10 में बनायी जगह,मेहनत से मिली सफलता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उज्जैन. मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं के एमपी बोर्ड के रिजल्ट जारी हो गए हैं. मेरिट लिस्ट में उज्जैन का नाम भी शामिल है. 12 वीं में देवांश सोनी ने बाजी मारते हुए प्रदेश में टॉप 10 में जगह बनाई है. देवांश 96 प्रतिशत लाकर जिले में प्रथम आए हैं. जैसे ही रिजल्ट घोषित हुए वैसे ही बच्चों में खुशी का माहौल था और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की.

उज्जैन मध्य प्रदेश एमपी बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट जैसे ही घोषित हुआ. छात्र-छात्राएं बेवसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए जुट गए. उज्जैन के देवांश सोनी ने शहर का नाम रोशन करते हुए मेरिट लिस्ट में जगह बनाई. गणित में 99, फिजिक्स में 99 और केमेस्ट्री में 99 अंक लाकर प्रदेश में आठवें और जिले में प्रथम स्थान पर रहे. देवांश के पिता की पाटनी बाजार में ज्वेलरी शॉप है.

मेहनत के कारण मिली सफलता
एक्सीलेंस स्कूल में पढ़ने वाले छात्र देवांश ने न्यूज़ 18 से बातचीत में बताया कि बहुत ज्यादा खुशी हो रही है. मेहनत के कारण सफलता मिली है. मेरे फिजिक्स केमिस्ट्री में 99 परसेंट हैं. पढ़ाई के लिए रोज 4 से 5 घंटे तो समय निकालना ही चाहिए. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और टीचर योगेंद्र  पोरवाल को दिया. उनके आशीर्वाद से 12 वीं में 96 प्रतिशत प्राप्त हुए. देवांश सॉफ्टवेयर  इंजीनियर बनना चाहते हैं.

तीसरे स्थान पर रहीं राहेमन
उज्जैन के हरि फाटक इलाके में रहने वाली राहेमन खान जिले में तीसरे स्थान पर रहीं. वो सेंट मीरा कान्वेंट स्कूल की छात्रा हैं. उन्हें 94 प्रतिशत अंक मिले.पीसीएम सब्जेक्ट से जिले में टॉप थ्री में जगह बनाने वाली राहेमन ने बताया कि माता पिता और गुरु जन के आशीर्वाद से मुकाम हासिल किया है.

10 वीं पांचवे स्थान पर 5 बच्चे
10 वी में उज्जैन जिले में टॉप 10 की लिस्ट में पांचवे स्थान पर 5 बच्चे रहे. सरस्वती  शिशु मंदिर नागदा की अंजलि  राणा, भारत कॉमर्स स्कूल नागदा की कोमल कंवर, संतोष विद्या मंदिर बडनगर की प्रेरणा यादव, एक्सीलेंस स्कूल उजैन के सुबोध चन्द्रवंशी और देवांशी बाघ को 484 अंक मिले.

.

FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 17:39 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें