प्रयागराज. माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के आज 40 दिन पूरे हो गये हैं. गुरुवार को अतीक अहमद और अशरफ का चालीसवां है. इस्लाम धर्म की रवायत के मुताबिक चालीसवें के दिन परिवार के सदस्य व अन्य करीबी मृतक की कब्र पर फूल चढ़ाते हैं और फातिहा पढ़ते हैं लेकिन जिस पैतृक कब्रिस्तान कसारी मसारी में अतीक अहमद और अशरफ को दफनाया गया था, वहां आज 40वें के दिन भी सन्नाटा पसरा हुआ है. कसारी मसारी कब्रिस्तान में कोई परिजन और करीबी अतीक और अशरफ की कब्र पर फूल चढ़ाने तक नहीं आया है.
हालांकि इसी कसारी मसारी कब्रिस्तान में अतीक और अशरफ की कब्र के पास ही अतीक के बेटे असद की भी कब्र मौजूद है लेकिन यहां पर भी कोई नजर नहीं आ रहा है. इस्लाम धर्म में किसी व्यक्ति की मौत के बाद 39 वें दिन से लेकर 42वें दिन के बीच चालीसवां मनाया जाता है. चालीसवें में मरहूम यानी मृतक के घर पर धार्मिक पाठ का आयोजन होता है. इस मौके पर गरीबों व मिसकीनों को खाना खिलाया जाता है. भंडारा किया जाता है साथ ही दान भी किया जाता है लेकिन अतीक और अशरफ के परिवार के ज्यादातर सदस्य या तो जेल में हैं या फिर गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे हैं, ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आज चालीसवें के दिन अतीक और अशरफ की कब्र पर कोई फूल चढ़ाने आएगा या नहीं.
हालांकि चर्चा इस बात की भी है कि शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा भी कब्र पर फूल चढ़ाने आ सकती है क्योंकि ना ही असद और ना ही अतीक और अशरफ के जनाजे में दोनों महिलाएं शामिल हो सकी थी. यह भी चर्चा है कि शाइस्ता 24 घंटे के अंदर पुलिस के सामने सरेंडर कर सकती है क्योंकि उमेश पाल शूटआउट के बाद 3 महीने से फरार शाइस्ता परवीन थक चुकी है. शाइस्ता परवीन प्रयागराज पुलिस ने 50 हजार का ईनाम घोषित किया है. शासन स्तर से यह ईनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख किए जाने की भी तैयारी हो रही है.
आपके शहर से (इलाहाबाद)

Reel बनाने के लिए चलती कार की बोनट पर बैठी दुल्हन, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने काटा 16 ,500 का चालान

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में चलाई जाएंगी 8000 बसें, जानें परिवहन विभाग की तैयारी

अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा पर दर्ज हुआ केस, 3 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप

क्या है सेंगोल जो नए संसद भवन की बनेगा शान, जानें भारत के ‘राजदंड’ की पूरी कहानी

UP पुलिस के अफसर की बेटी को UPSC नतीजों में 4th रैंक, फोन कर बोली- पापा में IAS बन गई

अगर ऐसा हुआ तो फिर गिरफ्तार हो सकती है अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन! यह है वजह

RS 2000 Notes Exchange: बैंक में खाता नहीं है फिर भी बदल सकेंगे नोट, ये है तरीका

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में 2-3 जून को होगी प्रवेश परीक्षा, केंद्र पर जरूर लेकर जाएं यह डॉक्यूमेंट

संघ के विस्तार की तैयारी, 2025 से पहले महिलाओं को जोड़ने का होगा प्रयास

UPSC Result 2023 : प्रयागराज की श्रेया और अनिरुद्ध का यूपीएससी में चयन, सफल होने के लिए बताया ये मंत्र

इस चौपाई में है हनुमान जी की विशेष शक्ति, 7 मंगलवार पाठ से दूर होते हैं रोग बाधा
गौरतलब है कि 15 अप्रैल को प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल में पुलिस कस्टडी में अतीक व अशरफ की हत्या हुई थी. हत्या के बाद मौके से ही वारदात में शामिल तीन शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या गिरफ्तार हुए थे. तीनों शूटर्स फिलहाल प्रतापगढ़ जेल में बंद हैं.
.
Tags: Allahabad news, Atiq Ahmed, Atiq Ahmed Case History, Bahubali Atiq Ahmed, Mafia Atiq Ahmed, UP news
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 17:18 IST








