8 हज़ार रुपये सस्ता हुआ Vivo का तोड़ू फोन, मिलती है 8GB RAM और 6000mAh बैटरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

वीवो T2x में 6.59 इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है.
वीवो T2x में एंड्रॉयड OS मिलता है, जो कि Origin OS के साथ आता है.
कैमरे के तौर पर इस फोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल मिलता है.

Vivo Phone Offer: फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों के लिए एक से बढ़ कर एक ऑफर पेश किए जाते हैं. मौजूदा समय में भी ई-कॉमर्स कंपनी फोन, इलेक्ट्रॉनिक और एसेसरीज़ जैसे आइटम को सस्ते में उपलब्ध करा रही है. अगर बात करें फोन ऑफर की तो ग्राहक Vivo T2x को काफी सस्ते में खरीद सकते हैं.

फ्लिपकार्ट पेज से मिली जानकारी के मुताबिक 8GB RAM वाले वीवो T2x को 20,999 रुपये के बजाए सिर्फ 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यानी कि इसपर 8,000 रुपये की बचत की जा सकती है. फोन की सबसे खास बात इसका सुपर नाइट मोड, बेहतरीन कैमरा सेटअप और 7nm 5G प्रोसेसर है.

ये भी पढ़ें- कूलर के साथ ये जुगाड़ कर देंगे तो AC की तरह ठंडा होने लगेगा कमरा, ओढ़नी पड़ जाएगी चादर!

फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक वीवो के इस फोन को 20,999 रुपये के बजाए सिर्फ 12,999 रुपये में घर लाया जा सकता है.

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो वीवो T2x में 6.59 इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, और ये 144Hz के रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है. फोन का डिस्प्ले 650 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.

मिलती है 8GB RAM
वीवो के इस फोन में फोन एंड्रॉयड OS मिलता है, जो कि Origin OS के साथ आता है. वीवो के इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1300 चिपसेट सपोर्टिंग हाईपरइंजन 3.0 टेक्नोलॉजी मिलती है. ये फोन में 8जीबी LPDDR4x RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है.

ये भी पढ़ें- अगर इतने दिनों में साफ नहीं किया AC फिल्टर तो कमरे में कभी नहीं होगी कूलिंग, गर्मी से होंगे परेशान

कैमरे के तौर पर इस फोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शूटर मिलता है, जो कि f/2.4 अपर्चर के साथ आता है. सेल्फी के लिए इस फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

पावर सपोर्ट के तौर पर इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए Vivo T2x में 4G LTE, Wi-Fi और डुअल SIM सपोर्ट मिलता है.

Tags: Mobile Phone, Tech news, Vivo

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें