जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने गुरुवार को होमगार्ड (HomeGuard) निदेशालय के नए भवन का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने बड़ी सौगात भी दी. समारोह में सीएम गहलोत ने कहा, ‘होमगार्ड के कॉन्ट्रैक्ट को हर 5 साल में रिन्यू किया जाता है. इस 5 साल की अवधि को बढ़ाकर अब 15 साल किया जा रहा है.’ इससे पहले महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर सीएम गहलोत ने उदयपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड बनाए जाने की बड़ी घोषणा की थी. मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस बोर्ड का काम पाठ्यक्रम सामग्री में जरूरी बातें जोड़ने, प्रताप से जुड़े पुरातत्व संरक्षण व नवनिर्माण, उन पर लिखे-साहित्य का संकलन, प्रताप की ऐतिहासिक वीरता और जीवनी के बारे में प्रचार-प्रसार करने का रहेगा.
सीएम गहलोत ने कहा था कि जब वे मंत्री थे तो महाराणा प्रताप से जुड़े स्थानों को विकसित करने के लिए मेवाड़ कॉम्पलेक्स योजना शुरू की गई थी. उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से कहा कि आप दिल्ली से इसकी पुरानी फाइल निकलवाओ, ताकि मेवाड़ कॉम्पलेक्स नए अवतार में पेश हो सके.
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में नौकरी करने का मौका
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए BEL ने हवलदार (सिक्योरिटी) के पदों (BEL Recruitment) के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7 पदों को भरा जाएगा. ये पद स्थाई आधार पर इसकी बैंगलोर इकाई के लिए उपलब्ध हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 06 जून, 2023 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
आपके शहर से (जयपुर)

दौसा में सड़क हादसा, सड़क किनारे साइन बोर्ड से टकराई कार, 1 की मौत, 3 घायल

rajasthan board 12th result 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाज़ी 92.35% प्रतिशत पास

RBSE 12th Arts Result 2023 LIVE UPDATE: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में लड़कियों का रहा दबदबा, 92.35% छात्र हुए पास

RBSE Class 12th Arts Result 2023 : शिक्षा मंत्री BD Kalla ने जारी किया रिजल्ट, Zahida Khan भी मौजूद

7 पाये वाले इस 8 फीट लंबे पाटे को देखने देश-दुनिया से आते हैं लोग, 100 साल से भी है ज्यादा पुराना

RBSE Board Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, 92.35 % पास

भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत, अलवर में पानी को लेकर मचा हाहाकार, टैंकरों पर निर्भर लोग

RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2023: RBSE 12वीं आर्ट्स में 92.35 % और वरिष्ठ उपाध्याय में 84.61 प्रतिशत पास

Alwar Mob Lynching Case: Court का बड़ा फैसला, आरोपियों को 7 साल की सजा | Rajasthan News | Jaipur

नागौर के इस मंदिर की ‘मार्बल का मंदिर’ नाम से है पहचान, कांच की नक्काशी देख हो जाएंगे हैरान
.
Tags: Ashok gehlot, Jaipur news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 16:12 IST








