PHOTOS: भोपाल के आसिफ ने इंडियन नेशनल रैली चैंपियनशिप में मारी बाजी, स्कूटर कैटेगरी में रहे अव्वल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



भोपाल: पहाड़ी इलाका, जंगल, रेत-मिट्टी, अप और डाउन हिल्स…यदि स्कू्टी चलाते वक्त आपको ऐसा रास्ता मिले तो शायद आप बीच में ही गाड़ी छोड़ देंगे या फिर घंटों बाद अपने गंतव्य पर पहुंचेंगे. हालांकि भोपाल के आसिफ ने ऐसे ही रास्ते पर तेजी से स्कूटी चलाते हुए नंबर वन स्थान हासिल किया है.

आईएनआरसी (इंडियन नेशनल रैली चैंपियन) 2023 के पहले राउंड के दौरान भोपाल के सैयद आसिफ अली ने स्कूटर क्लास में जीत दर्ज की है. ग्रुप बी अप्टू 210 सीसी की श्रेणी में उन्होंने यह पहला राउंड खेला था. इस रेस के दौरान भोपाल के आसिफ अली ने टीवीएस एंटॉर्क को चलाया. बता दें कि फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया के अंतर्गत यह चैंपियनशिप खेली जाती है, जिसमें देशभर से 150 से ज्यादा राइडर्स ने पहले राउंड के लिए हिस्सा लिया था. आसिफ अली ने अपने रेस के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने 7 और 17 किलोमीटर के तीन-तीन चक्कर लगाए. इस रेस के दौरान कुल 72 किलोमीटर की दूरी मात्र 1 दिन में पूरी की. इस पूरी दूरी में ट्रैक बेहद ही खतरनाक था. इस ट्रैक में पहाड़ी, जंगल, रेत मिट्टी, अप और डाउन हिल्स वाली जगह भी मौजूद थी. यही कारण है कि ट्रैक पर गाड़ी चलाना बेहद ही मुश्किल रहा. हालांकि ट्रैक पर कुछ दूर पक्की रोड भी देखने को मिली थी, लेकिन अगर इसका आकलन किया जाए तो ज्यादातर रास्ते खराब ही थे. अगले सप्ताह चिकमंगलूर में इंडियन नेशनल रैली चैंपियनशिप का अगला राउंड खेला जाएगा. वही कोयंबतूर में जुलाई के महीने में इसका तीसरा राउंड होने वाला है. चैंपियनशिप का चौथा और पांचवां राउंड अगस्त के महीने में पुणे और नासिक में खेलने की तैयारी है. इन पांचों राउंड के ओवरऑल अंक का आकलन करके विजेता घोषित किया जाएगा. पहले राउंड के समाप्ति के बाद भोपाल के आसिफ अली ने स्कूटर कैटेगरी में 25 पॉइंट अपने नाम कर लिए हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें