UBSE Result: बोर्ड रिजल्ट में बागेश्वर का शानदार प्रदर्शन, ज्योति को हाई स्कूल में 5वां तो इंटर में प्रिया प्रिया को 14वां स्थान, जिला टॉप हैं दोनों

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी.
10वीं में सुशांत और 12वीं में तनु ने प्रदेश में किया टॉप.

रिपोर्ट-सुष्मिता थापा
बागेश्वर. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (UBSE Uttarakhand Board Result 2023) जारी कर दिया है. बोर्ड परीक्षा में बागेश्वर जिला का रिजल्ट शानदार रहा है. इंटरमीडिएट की परीक्षा में जीएस माजिला स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज कांडा की छात्रा प्रिया पांडे ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद में सर्वोच्च अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और प्रदेश में 14वां स्थान प्राप्त किया है. प्रिया भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती है.

बता दें कि दूरस्थ क्षेत्र कांडा के कुनेड़ा गांव निवासी प्रिया पांडे ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में भी जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए थे. इस बार 97 फीसदी अंक प्राप्त करके इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं. प्रिया ने बताया कि वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती है तथा जेईई की तैयारी करेंगी. उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा जी गोविंद पांडे समेत माता-पिता व गुरुजनों को दिया है. प्रिया का बड़ा भाई मनोज पांडे वर्तमान में एमबीए कर रहा है तथा पिता किशोर पांडे निजी कंपनी में तैनात हैं, जबकि माता गीता पांडे गृहिणी हैं.

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में प्रिया पांडे ने 12वी में प्रदेश में 14वा और बागेश्वर जिला प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

हाईस्कूल के बोर्ड रिजल्ट में बागेश्वर का शानदार प्रदर्शन
बागेश्वर की ज्योति जोशी ने हाई स्कूल में 98% अंक लाकर पूरे प्रदेश में 5वां स्थान और बागेश्वर जिले में हाईस्कूल की जिला टॉपर बनी है. ज्योति बागेश्वर के विवेकानंद मंडल सेरा स्कूल में पढ़ती है और आगे सिविल परीक्षा की तैयारी कर आईएएस अफसर बनन चाहती है.

भारतीय सेना में जाकर देश सेवा करना चाहती है ज्योति गड़िया
बागेश्वर के नेशनल मिशन स्कूल की हाईस्कूल की छात्रा मंडलसेरा निवासी ज्योति गड़िया ने 94% फीसदी अंक प्राप्त किया है. उसने प्रदेश में 21वां स्थान प्राप्त किया है. ज्योति भविष्य में भारतीय सेना में अफसर बनकर देश सेवा करना चाहती है. मंडलसेरा निवासी ज्योति के पिता रमेश सिंह सेना में तैनात हैं, जबकि मां आशा देवी गृहिणी हैं. उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता समेत विद्यालय के गुरुजनों को दिया है.

विद्या भारती शिक्षण संस्थानों का बोर्ड परीक्षा में दबदबा
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध विवेकानंद विद्या मंदिरों का दबदबा पूरे प्रदेश के साथ ही बागेश्वर में भी कायम है. कई सालों से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में विद्या मंदिरों के बच्चों का जलवा बरकरार रहा. मेरिट सूची में अधिकतर बच्चे विद्या भारती के स्कूलों के हैं. उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं परीक्षा में जिले से विवेकानंद विद्या मंदिर की ज्योति जोशी ने उत्तराखंड में 98% अंक लाकर पांचवां स्थान स्थान हासिल किया है और बागेश्वर जिले की टॉपर बनी हैं.

पूरे प्रदेश में छठे स्थान पर पल्लवी जोशी हैं. पल्लवी के 97.8 परसेंट मार्क्स है. वो भी विवेकानंद विद्या मंदिर खोलिया की छात्रा है. शिशु मंदिरकी छात्रा पावनी वर्मा 97.4 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं. ऐसे ही विवेकानंद स्कूल बागेश्वर के निखिल कोरंगा ने प्रदेश में 10वां स्थान पाया है. साथ ही विवेकानंद विद्या मंदिर के ही मनीष पांडे और मनमोहित नेगी ने मेरिट सूची में अपना स्थान बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया है. जिले में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के साथ ही लड़कियों ने अपना दबदबा बनाया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें