Udaipur Gold Price Today : सोने-चांदी की कीमत में उछाल, जानें क्या है उदयपुर में भाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


निशा राठौड़, उदयपुर. बढ़ती गर्मी के साथ ही सोने और चांदी के भावों में भी तेजी आ रही है. सोने और चांदी के दामों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. गुरुवार को सोने की कीमतों में 1120 रुपए का उछाल देखने को मिला. वहीं चांदी के भावो में 900 रुपए का उछाल देखने को मिला है. गुरुवार को 24 कैरेट सोने के दाम 62320 रुपए रहे तो 22 कैरेट सोने के दाम 57325 रुपए रहे. चांदी  की कीमत 71950 रुपए रही.

बुधवार की कीमतों की बात की जाए तो 24 कैरेट सोने की कीमत 61200 रुपए थी और 22 कैरेट सोने की कीमत 56870 रुपए. चांदी 99.9 की 71000 रुपए 18 कैरेट चांदी कीमत 46230 रुपए रही. दूसरी तरफ मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 60050 रुपए थी. 22 कैरेट सोने की कीमत 55530 और चांदी 99.9 की कीमत 73600 रुपए. 18 कैरेट चांदी की कीमत 45680 रुपए रही.

सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत ने बताया कि सोने और चांदी की कीमतों में इस वर्ष पहली बार इतना बड़ा उछाल देखने को मिला है. हालांकि शादियों के सीजन के चलते ग्राहकों ने सोना पहले से ही बुक करा रखा है तो उन्हें बुकिंग कराई गई कीमत पर ही सोना दिया जाएगा. इन दिनों बाजारों में आकर्षक डिजाइनों में कम वजनी आभूषण भी ग्राहकों की डिमांड पर बनाए जा रहे हैं. जिससे उन पर सोने बढ़ती कीमतों का भार नहीं पड़े.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें