10th Class Results: झिझिरा सरकारी स्कूल का 10वीं का रिजल्ट जीरो, 57 में से 43 छात्र फेल, 14 को कंपार्टमेंट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोनीपत. हरियाणा शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट इस बार निराशाजनक रहा है और इसी का परिणाम शायद यह है कि सरकारी स्कूलों से अभिभावकों का विश्वास कम होता जा रहा है. सोनीपत के गांव गढ़ी झिझिरा में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दसवीं कक्षा का रिजल्ट इतना खराब रहा है कि जिसे देख कर बोलते हैं कि शायद यही कारण है कि सरकारी स्कूलों से बच्चे कम होते जा रहे हैं. जब इस मामले में प्रिंसिपल से बात की गई तो उनका भी अजीबोगरीब बयान सामने आया है.

दरअसल, सोनीपत के गांव गढ़ी झिझिरा में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परिणाम जीरो रहा है. बता दें कि दसवीं कक्षा में कुल 57 छात्र पढ़ाई कर रहे थे, दिन में से 14 बच्चों को कंपार्टमेंट आई है और 43 बच्चे बिल्कुल फेल हो गए हैं. प्रिंसिपल ने भी इस मामले में अजीबोगरीब सफाई दी है. जब इस मामले में प्राचार्य से बात की गई तो उन्होंने भी अजीबोगरीब बयान दिया और कहा कि कोविड-19 के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है. उसी के साथ ही पहली बार ये बोर्ड का परीक्षा दे रहे थे. इसी कारण ऐसा हुआ है. वहीं, अब सभी बच्चों की काउंसिलिंग करने की बात कह रहे हैं और कमियों को दूर करने के बाद भी कह रहे हैं.

खराब स्कूलों की लिस्ट मांगी

आपके शहर से (सोनीपत)

पूरे मामले में खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि सभी स्कूलों की लिस्ट मंगवाई जा रही है. जिस स्कूल का रिजल्ट खराब है, उनके अध्यापक और प्रिंसिपल लिखित में रिपोर्ट मंगवाई गई है. वहीं, अगर किसी भी अध्यापक किसी की कमी पाई जाती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी और आगे सभी कमियों को दूर कर बच्चों की तरफ ध्यान दिया जाएगा.

Tags: Class 10th Results, Haryana News Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें