
अजमेर. बिग बॉस फेम और फेमस डांस गोरी नागौरी (Gori Nagori ) ने आरोप लगाया है कि उन पर जानलेवा हमला किया गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने एक वीडियो के साथ पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अपने जीजा और उनके दोस्तों पर हमला का आरोप लगाया है. गोरी नागौरी का कहना है कि अटैक उनकी टीम पर भी किया गया. real_gorinagori नाम के इंस्टा अकाउंट से हमला का वीडियो भी शेयर किया गया. वीडियो में कुछ घायल लोगों को भी देखा जा सकता है. वीडियो में गोरी नागौरी ने हमला करने वाले कुछ लोगों का नाम भी लिया है.
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अब गोरी नागौरी ने मदद की गुहार लगाई है. उन्होंन आरोप लगाया है कि जब वह पुलिस थाने पहुंची तो उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई. वहीं पुलिस ने इन सभी आरोपों को नकार दिया है और शिकायत करने पर मामला दर्ज करने की बात कही है. घटना अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
गोरी नागौरी ने अपने इंस्टा अकाउंट में हमला का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ’22 मई को मेरी बहन की शादी थी. जैसा की मैं मेरटा सिटी में रहती हूं और मेरे पिता और भाई नहीं है तो मेरा एक जीजा है जावेद हुसैन उन्होंने कहा कि शादी को किशनगढ़ में कर लो, मैं सारा इंजाम कर दूंगा. मैंने उनके कहने पर किशनगढ़ शादी की. लेकिन मुझे पता नहीं था यह इनकी साजिश है. जीजा ने किशनगढ़ बुलाया और मुझ पर और मेरी टीम पर बुरी तरह जीजा और उनके दोस्तों ने हमला कर दिया.’
आपके शहर से (अजमेर)
पुलिस पर लगाया आरोप
गोरी नागौरी ने अपने पोस्ट में लिखा,’मैं शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन गई तो शिकायत दर्ज नहीं की. बोला कि घर का मामला है. घर में निपटा लो. पुलिस वालों ने काफी देर पर बैठाए रखा और बोला कि सेल्फी लो.’ उन्होंने आगे अपने पोस्ट में लिखा कि मुझे, मेरी मां, मेरी टीम को कुछ भी होता है तो इसके जिम्मेदार यह लोग होंगे जिनके वीडियो में मैंने नाम लिए’. इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान सरकार से मदद की गुहार भी लगाई है.
.
Tags: Ajmer news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 13:41 IST








