Moradabad News: मुरादाबाद में डायरिया के प्रकोप से मचा हड़कंप, हर दिन 10 मरीज हो रहे भर्ती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट:-पीयूष शर्मा

मुरादाबाद. यूपी के मुरादाबाद में इन दिनों डायरिया का कहर जिला अस्पताल में देखा जा सकता है. ओपीडी में 50 से ज्यादा बच्चे व औसतन 30 से अधिक वयस्क मरीज हर रोज पहुंच रहे हैं. इनमें से 10 मरीजों को रोजाना भर्ती किया जा रहा है. सिर्फ बच्चा वार्ड में ही 50 मरीज भर्ती हैं. जबकि ज्यादा हालत बिगड़ने पर इमरजेंसी में मरीजों को भर्ती किया जा रहा है. बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेंद्र कुमार के मुताबिक बच्चो में पानी की कमी हो रही है.

तापमान तेजी से बढ़ने के कारण बच्चों से बड़े तक डायरिया के शिकार हो रहे हैं. बरसात न आने तक एसी ही स्थिति बने रहने की आशंका जताई जा रही है. डॉक्टरों की सलाह है कि बाहर निकलें तो पानी की बोतल अपने साथ रखें। हर दिन कम से कम 10 गिलास पानी पिएं. गर्मियों में जंक फूड, फ्रिज में रखा बासी खाना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों को सलाद, फल, जूस व ओआरएस पिलाए.

डॉक्टर ने दी यह सलाह
चिकित्सकों का कहना है कि वायरस नारियल पानी का सेवन करें, दलिया मूंग दाल आदि हल्का भोजन करें, गर्मी में कम से कम बाहर निकले, बाहर निकले तो पानी की बोतल साथ रखें, मौसमी फल खाएं और इनका जूस पिए, जंक फूड बिल्कुल ना खाएं, वासी खाने से परहेज करें.

Tags: District Hospital, Health Minister Brajesh Pathak, Moradabad News, UP news, Uttar Pradesh Health Department

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें