
भोपाल. MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं व 12वीं का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है. रिजल्ट की घोषणा स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने दोपहर 12.30 बजे भोपाल में एमपी बोर्ड आफिस के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित आडिटोरियम में एक कार्यक्रम के दौरान की. इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं.
बता दें कि एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही स्टूडेंट न्यूज 18 के करियर पेज पर भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं. खास बात यह है कि एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. इस बार 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने में लगभग 1 महीने की देरी हुई है. साल 2022 में एमपी बोर्ड रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित किया गया था.
MP Board 10th 12th Result 2023: एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के स्टेप
एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर विजिट करें.
यहां 10वीं या 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
यहां रोल नंबर सहित मांगी गई जानकारियां सबमिट करें.
रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर दिखाई देगा.
रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड करके अपने पास रख लें.
ये भी पढ़ें-
MPBSE, MP Board Result 2023 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के स्टूडेंट यहां पाएंगे रिजल्ट, चेक करें अपडेट
Board Result 2023 LIVE: एमपी, उत्तराखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट आज, यहां देखें पल पल की अपडेट्स








