Muzaffarpur: इस मंचूरियन में छिपा है स्वाद का खजाना, हर दिन 800 प्लेट की बिक्री

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिषेक रंजन/मुजफ्फरपुर. यहां स्वाद का जायका लेने के लिए लोगों का जमघट पानी टंकी से देवी मंदिर जाने वाली रोड में लगता है. शाम होते ही लोगों की भीड़ मंचूरियन खाने के लिए अमन की दुकान पर जमा होने लगती है. अमन बुलेट की रफ्तार से कराही में मंचूरियन तलता है और खाने वाले लोग अपनी बारी के इंतजार में खड़े रहते हैं. मंचूरियन खाने वाले लोगों का अपना-अपना शौक है. कोई मंचूरियन ड्राई खाना पसंद करता है तो कोई ग्रेवी के साथ. चटक मसाला से तैयार यह स्वादिष्ट मंचूरियन लोगों के दिलों को जीतने वाला है.

आज के इस दौर में 10 रुपये में अगर स्ट्रीट फूड के ऑप्शन देखें, तो लोगों के पास बेहद कम विकल्प होता है. लेकिन जब सिर्फ 10 रुपये में लोगों को स्वादिष्ट मंचूरियन के 8 बॉल मिले, तो लोगों के मुंह से अचानक वाह वाह निकलने लगता है. अमन बताते हैं कि उनके यहां मंचूरियन के हाफ और फूल प्लेट का ऑप्शन है. 10 रुपया में 8 मंचूरियन बॉल का हाफ प्लेट और 20 रुपया में 16 पीस मंचूरियन मिलता है. अमन बताते हैं कि कीमत कम होने के बावजूद वे क्वालिटी से समझौता नहीं करते हैं. यही कारण है कि शहर में सैंकड़ों मंचूरियन की दुकान होने के बावजूद उनकी दुकान पर भीड़ लगी रहती है.

दो साल से लगा रहे दुकान
अमन ने बताया कि मंचूरियन की उनकी यह दुकान 2 साल से मुजफ्फरपुर में लगती है. इस दुकान को अमन अपने छोटे भाई और छोटी बहन के साथ चलाते हैं. बिक्री को लेकर अमन कहते हैं कि वह रोजाना 800 से 900 प्लेट मंचूरियन बेच लेते हैं. कई लोग अकेले 2 -3 प्लेट खा लेते हैं. तकरीबन 500 लोग रोजाना उनकी दुकान तक आते है.

कई सब्जियों के मिश्रण से तैयार होता है मंचूरियन बॉल
अमन की माने तो मंचूरियन बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज पत्ता गोभी है. पत्ता गोभी के साथ प्याज, शिमला मिर्च, लहसन और अदरक को बेसन के साथ मिक्स कर के बॉल तले जाते हैं. फिर इसे सूप जैसे ग्रेवी के साथ सर्व किया जाता है. सूप बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज में टमाटर शामिल है.

.

FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 11:46 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें