फोन से कोई भी ऐप डिलीट करने से पहले ज़रूर कर लें ये छोटा सा काम, बाद में पछताने से भी कुछ नहीं होगा…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जैसे-जैसे ज़रूरत पड़ती है, हम फोन में ऐप डाउनलोड कर लेते हैं. लेकिन कुछ समय बाद हमें एहसास होता है कि कई ऐसी ऐप्स डाउनलोड हो गई हैं, जिसे हम सालों साल से इस्तेमाल नहीं कर रहे है. ऐसी ऐप्स को हम बड़ी आसानी से देख कर फोन से Uninstall कर देते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए. दरअसल ऐप को सिर्फ Uninstall कर देने से बात नहीं बनेगी, क्योंकि सिर्फ फोन से ऐप को डिलीट करने के बावजूद ये आपके डेटा का एक्सेस लेते रहते हैं.

ऐसा इसलिए क्योंकि आपने ऐप्स पर अकाउंट बनाया होता है, और कई तरह की परमिशन भी दी होती है. इसलिए ऐप का अकाउंट डिलीट करें, और लॉगआउट भी कर दें.

अकाउंट डिलीट करने के लिए हर ऐप का प्रोसेसर अलग-अलग हो सकता है. लेकिन उदाहरण के तौर पर अगर Truecaller की बात करें तो इसका अकाउंट डिलीट करने का प्रोसेसर हम यहां बता रहे हैं…

-सबसे पहले एंड्रॉयड या iOS पर Truecaller ऐप डाउनलोड करें.
-अब टॉप लेफ्ट में बने हुए हैमबर्गर मेनू पर टैप करें. ये मेनू iOS में नीचे की तरफ मिलेगा.
-इसके बाद Settings पर जाए.
-इसके बाद Privacy Center पर टैप करें.
-अब नीचे स्क्रोल करें, और Deactivate ऑप्शन पर जाएं.

iOS पर थोड़ा अलग प्रोसेसर है. इसमें आपको Keep my Data और Delete my Data ऑप्शन मिलेगा. Keep my Data से आप कुछ भी सर्च कर सकेंगे. लेकिन आप ट्रूकॉलर पर डिस्प्ले होने के तरीके को एडिट नहीं कर पाएंगे. Delete my Data ऑप्शन के साथ, आप सर्च नहीं कर पाएंगे और आपका डेटा हटा दिया जाएगा.

ये काम भी है ज़रूरी
असके अलावा आप एंड्रॉयड पर Settings में जाइए, और फिर यहां से गूगल सेलेक्ट कर लीजिए. यहां से Connected Apps को ओपेन कर लीजिए. यहां पर डिलीट किए हुए ऐप्स आपको नज़र आ जाएंगे. यहां लिस्ट में ऐप देख कर आप Remove Access कर दें. इससे आपका डेटा सेफ रहेगा.

Tags: Mobile Phone, Tech news, Tech news hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें