
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वंदे भारत एक्स्प्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हो गए हैं. कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्रीय रेल मंत्री ने लोगों को संबोधित किया और फिर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संबोधित करते हुए वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन सौंपने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. बता दें कि दिल्ली-देहरादून वंदे भारत ट्रेन बुधवार को छोड़कर सभी 6 दिन चलाई जाएगी. जो देहरादून से सुबह 7 बजे चलेगी और 11.45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. इसके बाद शाम को 5.50 बजे आनंद विहार से चलकर रात 10.35 बजे देहरादून पहुंचेगी. 314 किलोमीटर का ये सफर वंदे भारत ट्रेन 4 घंटे 45 मिनट में तय करेगी. बता दें कि दोनों शहर की दूरी तय करने में अभी 6 घंटे से ज्यादा का वक्त लगता है.
पीएम मोदी खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल के तीसरे आयोजन का उद्घाटन भी करेंगे. ये खेल 25 मई से 3 जून तक आयोजित किये जाएंगे. सूत्रों की मानें तो पीएम मगुवाहाटी से जलपाईगुड़ी के लिए भी आज वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में नव विद्युतीकृत रेल लाइन खंडों का लोकार्पण भी करेंगे. इससे राज्य का पूरा रेल मार्ग 100 प्रतिशत विद्युतीकृत हो जाएगा.
.
Tags: PM Modi, Vande bharat train
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 10:48 IST








