Video: पटना वैक्स म्यूजियम के अंदर का नजारा देख लीजिए, महापुरुषों-हस्तियों को ‘जीवंत’ देख आंखों पर नहीं होगा यकीन!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना. बिहार के लोग मोम का संग्रहालय देखने के लिए लोग पहले मुंबई, दिल्ली, लंदन या लॉस वेगास जाया करते थे. लेकिन, अब मोम का पुतलों का दीदार पटना में ही होगा. राजधानी पटना के सिटी सेंटर मॉल में ही लंदन और दिल्ली की तरह वैक्स म्यूजियम (मोम के बने पुतलों का संग्रहालय) बन कर तैयार हो गया है. जाहिर है बिहार के लोगों के लिए यह बेहद अनूठा उपहार है. अब इसका वीडियो भी सामने आया है. न्यूज 18 आपके इस वैक्स म्यूजियम का एक्सक्लूसिव वीडियो दिखा रहा है.

यहां यह भी बता दें कि इस म्यूजियम के 3 फ्लोर में बिहार के महापुरुष, बॉलीवुड और हॉलीवुड के कलाकार, क्रिकेटर, बिहार के नामचीन राजनीति जगत के दिग्गज और सुपर थर्टी के आनंद एक साथ नजर आ रहे हैं. इस वैक्स म्यूजियम में सबसे पहले तल्ले पर बॉलीवुड हॉलीवुड की थीम बनाई गई है, जहां बिहार के नामचीन कलाकार सुशांत सिंह राजपूत और सोनाक्षी सिन्हा एक साथ नजर आ रही हैं तो ही दिलेर मेहंदी माइकल जैकसन भी इस फ्लोर पर आपको एक साथ मिल जाएंगे.

आपके शहर से (पटना)

बॉलीवुड-हॉलीवुड गैलरी में क्रिकेट जगत के मशहूर दो दिक्कत की भी स्टैच्यू लगाई गई है. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले बिहार झारखंड की शान महेंद्र सिंह धोनी दोनों एक साथ वैक्स म्यूजियम में नजर आ रहे हैं. दूसरे तल्ले की अगर हम बात करें तो वहां पर बिहार के नामचीन राजनीतिक जगत के दिग्गज के साथ देशभर के प्रतिष्ठित लोगों को जगह दी गई है.

स्वर कोकिला लता मंगेशकर वैक्स म्यूजियम में मौजूद हैं तो वहीं बिस्मिल्लाह भी आपको यहां नजर आएंगे. जयप्रकाश नारायण, महात्मा गांधी, बिरसा मुंडा समेत कई हस्तियां सुपर थर्टी के संस्थापक आनंद कुमार का भी मोम का पुतला भी लगाया गया है. वैक्स म्यूजियम के सबसे आखरी तल्ले यानी तीसरे तले पर बिहार के महापुरुषों की झलक आपको मोम के पुतले में नजर आएगी.

गुरु गोविंद सिंह, सम्राट अशोक, आर्यभट्ट, चाणक्य, बाबू वीर कुंवर सिंह, शेरशाह सूरी समेत कई ऐसे नाम जो बिहार के गौरवशाली इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हैं, उनके स्टैच्यू यहां पर लगाए गए हैं. स्टेच्यू को देखने पर ऐसा लग रहा है मानो अब यह बोल उठेंगे. जाहिर है बिहार के लोगों के लिए यह बेहद ही अनूठा उपहार है, आप भी इसका दीदार जरूर करें.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें